एक्सप्लोरर

Amarinder Singh on Charanjit Channi: अमरिंदर सिंह बोले- मैं नहीं, चरणजीत चन्नी अकाली दल से मिले हुए हैं

Amarinder Singh on Charanjit Channi: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं नहीं, चन्नी अकाली दल से मिले हुए हैं.

Amarinder Singh on Charanjit Channi: पंजाब में सियासी झगड़ा चरम पर है. मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीधा हमला बोला. पूर्व सीएम कैप्टन ने कहा कि अकाली दल से मैं नहीं चन्नी मिले हुए थे. 2007 का चुनाव निर्दलीय जीतने के बाद चन्नी ने अकाली दल को सपोर्ट किया था. 

उन्होंने कहा, ''लुधियाना सिटी स्कैम में फंसे अपने भाई मनमोहन सिंह को बचाने के लिए चन्नी तत्कालीन अकाली सरकार में डिप्टी CM सुखबीर बादल से मिलते थे ना कि कैप्टन?'' कैप्टन ने आगे कहा कि इसके बाद भी चन्नी कहते हैं कि मैं अकाली दल से मिला हुआ हूं.

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कई मौकों पर अमरिंदर सिंह पर बीजेपी और अकाली दल से मिले होने का आरोप लगाते रहे हैं. हाल ही में जब केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया तो इसके बाद चन्नी ने खुशी जताई. 

साथ ही कहा, ''अकाली-बीजेपी और यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गठजोड़ ने ‘‘कृषि आंदोलन को कमजोर करने के सभी प्रयास किए लेकिन अंत में यह बुराई पर अच्छाई की जीत है.’’

अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चुना गया था. अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकती है. अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में पटियाला सीट से मैदान में उतरेंगे.

जब मुलायम सिंह यादव ने दिया कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता, ठहाकों से गूंज उठी महफिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget