एक्सप्लोरर

जब मुलायम सिंह यादव ने दिया कुमार विश्वास को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता, ठहाकों से गूंज उठी महफिल

Ram Gopal Yadav की किताब 'राजनीति के उस पार' के विमोचन समारोह में Mulayam Singh Yadav ने Kumar Vishvas को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने मंगलवार को कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) को सपा में शामिल होने का न्यौता दिया. लखनऊ में इंदिरा प्रतिष्ठान में रामगोपाल यादव की किताब 'राजनीति के उस पार' का विमोचन समारोह था. इस कार्यक्रम में कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कवि उदय प्रताप से अपनी भावना व्यक्त की.

मंच पर मुलायम सिंह के बगल में बैठे कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा, ''कुमार विश्वास एक बड़े कवि के रूप में जाने जाते हैं. नेताजी (मुलायम) मेरे कानों में कह रहे थे कि अगर वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं, तो आप उन्हें समाजवादी पार्टी में क्यों नहीं लेते." इसके बाद कुमार विश्वास मुस्कुराने लगे. अखिलेश यादव का चेहरा भी खिला सा नजर आया. 

इस पूरे वाकये से जुड़े वीडियो पर कुमार विश्वास ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ''मेरे प्यारे, जिस पुस्तक का मैंने विमोचन किया उसका शीर्षक “राजनीति के पार” स्वयं में ही सूचना है. प्रो रामगोपाल जी के पचहत्तर-उत्सव में तो कांग्रेस, वामपंथ, दक्षिणपंथ से लेकर नए नौनिहाल दलों तक के नेता सम्मिलित थे, बस मैं और प्रोफेसर रामगोपाल जी की किताब ही “राजनीति के पार” थे.''

इससे पहले विश्वास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति में अपने अनुभव का जिक्र किया और कहा कि वह अब कहीं (किसी पार्टी में) नहीं हैं.

कुमार विश्वास पहले आम आदमी पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और 2014 के आम चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और नाकामयाब हो गये थे. हालांकि बाद में उन्होंने आप छोड़ दी और राजनीति से दूर हो गए.

Cryptocurrency Bill 2021: मोदी सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में पेश करेगी क्रिप्टोकरेंसी समेत 26 बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget