एक्सप्लोरर
पंजाब: 47 आईएएस और 100 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के 100 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आज 47 आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया. इनमें से कई उपायुक्त पद पर तैनात हैं.
यहां शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि पंजाब लोक सेवा (पीसीएस) के 100 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.
मनसा, भठिंडा , गुरदासपुर , रूपनगर , पठानकोट , फिरोजपुर , होशियारपुर और फाजिल्का के उपायुक्त स्थानांतरित किए गए आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL

























