एक्सप्लोरर

पंजाब: तरनतारन में पुलिस से झड़प के बाद दो निहंगों की मौत, बाबा संतोख सिंह की हत्या का था आरोप

दोनों निहंगों पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में बाबा संतोख सिंह की हत्या का आरोप था. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पिछले साल अप्रैल में पटियाला में एक निहंग ने गाड़ी रोकने पर थानेदार का तलवार से हाथ काट दिया था.

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में पुलिस और निहंगों की झड़प के बाद दो निहंगों की मौत हो गई है. वहीं, दो एसएचओ जख्मी हो गए हैं. तरनतारन के भिखिविंड गांव में पुलिस की टीम हत्या के एक मामले में तफ्तीश करने पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक तफ्तीश के दौरान दो निहंगों ने टीम पर हमला कर दिया. बचाव में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों निहंग मारे गए.

निहंगों पर नांदेड़ में बाबा संतोख सिंह की हत्या का आरोप

दोनों निहंगों पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में बाबा संतोख सिंह की हत्या का आरोप था. एसपी जगजीत वालिया ने बताया है कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

बार-बार होती घटनाओं से वर्दी की सुरक्षा पर सवाल

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में भी पुलिस अधिकारी पर निहंग के हमले की तस्वीरें सामने आई थीं.  पटियाला में एक निहंग ने गाड़ी रोकने पर थानेदार का तलवार से हाथ काट दिया था. बार-बार होती ऐसी घटनाओं ने वर्दी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कौन होते हैं निहंग सिख?

निहंगों को उनके आक्रामक व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है. परंपरागत हथियार रखने वाले सिखों को ही निहंग सिख माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे सिख पूर्ण रूप से दसम गुरुओं के आदेशों के लिए हर समय तत्पर रहते हैं. दसम गुरुओं के काल में ये सिख गुरु साहिबानों के प्रबल प्रहरी होते थे. इन सिखों के बारे में ये भी बताया जाता है कि सिख धर्म पर हमला हो जाए तो ये निहंग सिख उस समय अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना "सिख" और "गुरु ग्रंथ साहिब" की आखिरी सांस तक रक्षा करते हैं.

अपने धर्म के लिए हर समय समर्पित होते हैं निहंग सिख

निहंग सिख अपने धर्म के लिए हर समय समर्पित होते हैं और आम सिखों को मानवता का विशेष ध्यान रखने की ओर प्रेरित करते रहते हैं., निहंग सिखों के धर्म चिन्ह आम सिखों की अपेक्षा मज़बूत और बड़े होते हैं. जन्म से लेकर जीवन के अंत तक जितने भी जीवन संस्कार होते हैं, सिख धर्म के अनुसार ये उनका प्रेम से निर्वहन करते हैं.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के बाद क्या कर्नाटक में भी बदलेगा सीएम? बीजेपी विधायक ने किया बड़ा दावा

Coronavirus: महाराष्ट्र में 30 हजार नए केस दर्ज, मुंबई में बस-रेलवे स्टेशन और मॉल में एंटिजन टेस्ट आज से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget