एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के बाद क्या कर्नाटक में भी बदलेगा सीएम? बीजेपी विधायक ने किया बड़ा दावा

विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा- राज्य में CM का बदलाव 100 फीसदी सुनिश्चित है. वरना इस मुख्यमंत्री के साथ अगला चुनाव लड़ना मुश्किल होगा. बसंगौड़ा पाटिल ने जिस तरह बयानबाजी की है, बीजेपी उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई कर सकती है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बाद क्या बीजेपी कर्नाटक की सीएम भी बदलने की तैयारी में है, कर्नाटक बीजेपी के एक विधायक का दावा है कि पार्टी को अगर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बचाए रखनी है तो येदुरप्पा को कुर्सी से हटाना ही होगा. कर्नाटक से बीजेपी के विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कर्नाटक के विजयपुरा में ये कहकर सनसनी फैला दी कि राज्य में अगले चुनाव से पहले येदियुरप्पा को सीएम के पद से हटाना होगा.

राज्य में CM का बदलाव 100 फीसदी सुनिश्चित- बसंगौड़ा पाटिल

विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा, ''राज्य में CM का बदलाव 100 फीसदी सुनिश्चित है. वरना इस मुख्यमंत्री  के साथ अगला चुनाव लड़ना मुश्किल होगा. बीजेपी राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह भी इस बात से वाकिफ हैं. लेकिन वह बस दिखाने के लिए कह रहे हैं कि सीएम नहीं बदलेगा.'' सीएम येदियुरप्पा के विरोधी माने जाने वाले बीजेपी विधायक पाटिल ने कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों को बदलने की आवश्यकता पर चर्चा लंबे समय से चल रही है. कर्नाटक में भी चुनाव बाद बदलाव होगा.

कर्नाटक में भ्रष्टाचार और वंशवाद- पाटिल

पाटिल ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार और वंशवाद का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''मैंने भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति के खिलाफ बोला है. मैं केवल वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की तारीफ करता हूं. इन दोनों नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है. उन्होंने वंशवाद की राजनीति नहीं की है. वे मेरे लिए रोल मॉडल हैं. मैं उन लोगों का महिमामंडन कैसे कर सकता हूं जो वंशवाद की राजनीति करते हैं और राजनीति में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं?.''

बसंगौड़ा पहले भी कई बार इस तरह खुलेआम येदियुरप्पा के खिलाफ बोल चुके हैं , लेकिन इस बार उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का नाम लेकर जिस तरह बयानबाजी की है, बीजेपी उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: महाराष्ट्र में 30 हजार नए केस दर्ज, मुंबई में बस-रेलवे स्टेशन और मॉल में एंटिजन टेस्ट आज से

Corona की दूसरी लहर के बीच Vaccination की धीमी रफ्तार पर उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nandigram Bypoll Result Live: बंगाल की नंदीग्राम सीट का पहला रुझान, भाजपा निकली आगे, TMC रही पीछे
LIVE: बंगाल की नंदीग्राम सीट का पहला रुझान, भाजपा निकली आगे, TMC रही पीछे
By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP
'कांग्रेस को अब विदेशी अरबपति से प्यार क्यों?' मस्क के समर्थन पर भड़की BJP
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget