एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला में शहीद जवानों को CRPF की 76वीं बटालियन ने किया याद

पुलवामा हमले के दो साल पूरे होने पर सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन के जवानों और अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को नम आंखों से याद किया. इस हमले 40 जवान शहीद हुए थे जिसमें 76वीं बटालियन के 5 जवान भी शामिल थे.

जम्मू: दो साल पहले कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों ने देश के लिए सर्वोच बलिदान दिया था. इस हमले के दो साल बाद जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों ने अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी. पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू में सीआरपीएफ की 76 वीं बटालियन ने इन शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. इस हमले में सीआरपीएफ के 76 वें बटालियन के 5 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी.

जम्मू में सीआरपीएफ के 76 वें बटालियन के मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस बटालियन के सेकेंड इन कमांड अधिकारी कमल सिसोदिया ने बताया कि हमारे बटालियन के पांच जवानों ने शहादत दी थी.

उन्होंने कहा कि इन जवानों ने यह आहुति देश के लिए दिए थे. यह पूरे देश के शहीद हैं जिससे हर भारतवासी चैन की नींद सो सकें. वहीं, इसी बटालियन में कुछ ऐसे जवान भी हैं जिन्होंने इस हमले में अपने सबसे खास दोस्तों को खोया है.

सेकेंड इन कमांड ने कहा कि वह जिंदगी भर 14 फरवरी 2019 की वह सुबह नहीं भूल सकते जब कायर पाकिस्तानी आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस को निशाना बनाकर उनके साथियों को निशाना बनाया था. इन जवानों ने अपने साथी जवानों के कुछ अनुभव भी एबीपी न्यूज़ के साथ साझा किए. जहां जम्मू में सीआरपीएफ के 40 जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई वहीं यहां उनके साथियों की आंखों में इन शहीदों की शहादत पर गर्व था.

पिछले दो साल में 375 आतंकी ढेर

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. आज ही के दिन कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी दस्ते ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था. जिसके बाद भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था.

हमले के बाद अतंकियों की सफाई के लिए जम्मू कश्मीर में जवानों ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. सीआरपीएफ का दावा है कि इस अभियान में पिछले 2 साल में जम्मू कश्मीर में 375 आतंकियों को मार गिराया गया है.

नावेद बाबू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, विस्फोटकों से लदी कार से CRPF के काफिले पर हमला करने का है आरोप

जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget