एक्सप्लोरर

नावेद बाबू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, विस्फोटकों से लदी कार से CRPF के काफिले पर हमला करने का है आरोप

नावेद बाबू जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्व सिपाही था जो साल 2017 में एफसीआई बड़गांव में गार्ड के रूप में तैनात था. आतंकवादियों से संपर्क में आने के बाद बाबू अपने हथियारों समेत आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था.

नई दिल्लीः जम्मू रामबन जिला अंतर्गत बनिहाल इलाके में साल 2019 में सीआरपीएफ के एक काफिले पर एक विस्फोटक लदी सैंट्रो कार से हमला करने के आरोप में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कुख्यात आतंकवादी नवीन मुस्ताक उर्फ नावेद बाबू के खिलाफ पूरक आरोप पत्र जम्मू की विशेष अदालत के सामने पेश किया है. इसके पहले इस मामले में छह अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया जा चुका है जिस पर कोर्ट में सुनवाई जारी है.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मामला 30 मार्च 2019 को बनिहाल इलाके में विस्फोटक से भरी हुई सैंटरो कार को सीआरपीएफ काफिले से टकराने का है. सैंटरो कार के इस्तेमाल का मकसद सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छोड़ने का था. इस संबंध में बनिहाल थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था जो बाद में जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया था.

मामले में जांच के बाद एनआईए ने हिज्बुल मुजाहिदीन की छह आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के दौरान इस मामले में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी नावेद बाबू का नाम सामने आया था.

हमले में नावेद बाबू का नाम

जांच में यह पाया गया कि आरोपी नावेद बाबू ने यह साजिश अन्य आतंकवादियों रियाज अहमद नायकू रईस अहमद खान और डॉक्टर सैफुल्ला मीर के साथ मिलकर रची थी. नावेद बाबू इस साजिश में आतंकवादियों साहिल अब्दुल्ला बट आदिल बशीर शेख और जुबेर अहमद वानी के साथ आईईडी बनाने और विस्फोटकों को लाने की साजिश में भी शामिल था. इन तीनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था.

मुठभेड़ में मारे जाने के बाद इन तीनों आतंकवादियों के नाम कोर्ट ने आरोप पत्र से निकाल दिए थे .फिलहाल इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आज पूरक आरोपपत्र जम्मू की विशेष अदालत के सामने दाखिल कर दिया है और जल्द ही इस आरोप पत्र पर भी सुनवाई शुरू हो जाएगी.

जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने दिया ये जवाब

राजस्थान में राहुल गांधी बोले- अगर संसद में खड़े होकर मैंने गलती की, तो वो गलती बार-बार करूंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget