एक्सप्लोरर

Delhi Violence: कितने मकान-दुकान, मंदिर-मस्जिद और गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, यहां जानिए पुलिस के आंकड़े

पुलिस ने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में कितने प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है. इसमें बताया गया है कि कितनी गाड़ियों, घरों, दुकानों, मंदिरों और मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में संपत्ति को हुए नुकसान के बारे में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है. इनमें उन प्रॉपर्टी को शामिल किया गया है जिन्हें या तो जलाया गया या तोड़फोड़ की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हिंसा के दौरान 55 मकानों को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा 137 दुकाने हिंसा की चपेट में आ गईं. हिंसा के दौरान धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया. इसमें 10 मंदिरों और 11 मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस के मुताबिक 600 से 700 गाड़ियों को हिंसा के दौरान निशाना बनाया गया.

हिंसा में मरने वालों की संख्या 47 हुई

दिल्ली हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या 47 हो गई. सबसे ज्यादा मौत गुरू तेग बहादुर (जीटीबी) हॉस्पिटल में हुई है. जीडीबी हॉस्पिटल में 38 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा लोक नायक अस्पताल में तीन, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस अब तक 230 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर चुकी है.

अफवाह को लेकर भी पुलिस ने 24 लोगों को किया गिरफ्तार

अफवाह फैलाने के आरोप में भी दिल्ली पुलिस ने अबतक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे के बीच में यह सिलसिला शुरू हुआ. देखते ही देखते दिल्ली के कोने कोने से अफवाहें आने लगीं कि वहां दंगा हो गया है. माहौल ऐसा बन गया कि हर कोई डर सहम गया. लोग मोहल्लों में इकट्ठा होने लगे.

सबसे पहले अफवाह पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना इलाके में से शुरू होती है. बात फैलती है कि मस्जिद के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया है और दंगा फैल गया है. माहौल को शांत बनाए रखने के लिए ख्याला और रघुबीर नगर की मस्जिदों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई और लोगों को बताया कि महज अफवाह है इस पर ध्यान ना दें. दिल्ली पुलिस भी बिना देर किए रविवार को सक्रिय होती है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget