एक्सप्लोरर

आप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले में ED ने दाखिल की चार्जशीट

Amanatullah Khan News: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.

Amanatullah Khan News: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. 110 पन्नो की चार्जशीट में अमानतुल्लाह खान के साथ मरियम सिद्दीकी को भी आरोपी बनाया गया है. ये केस ओखला इलाके में 36 करोड़ में जमीन की खरीद से जुड़ा है. इस मामले में अदालत 4 नवंबर को सुनवाई करेगा. अमानतुल्लाह खान को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था.

अमानतुल्लाह खान को ईडी ने दो सितंबर को उनके ओखला स्थित आवास से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं. ओखला विधायक को फेडरल एजेंसी की ओर से उनके घर पर छापेमारी करने और उनसे कुछ घंटे तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया था. 

वक्फ मनी लॉन्ड्रिंग जांच

प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल अप्रैल में एजेंसी के समक्ष खान की गैरहाजिरी का हवाला देते हुए उनके अरेस्ट वारंट का मांग करते हुए अदालत का रुख किया था. एजेंसी ने जनवरी में उनके सहयोगियों दाऊद नासिर, जीशान हैदर, जावेद इमाम सिद्दीकी और कौसर इमाम सिद्दीकी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था.

अवैध भर्ती के जरिए कमाया पैसा

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी अर्जित की और अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदने में इसका इस्तेमाल किया. प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, खान ने 2018 से 2022 के बीच बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को पट्टे पर देने से लाभ उठाया. 18 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया था कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उसकी जांच कई एफआईआर पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-बंगाल सरकार पर बरसे PM नरेंद्र मोदी: 'आयुष्मान भारत' का जिक्र कर बोले- स्वार्थ के लिए बीमारों पर…

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget