एक्सप्लोरर

2000 के नए नोटों समेत पुणे के लॉकर से 10 करोड़ रूपये बरामद

नई दिल्ली/पुणे: नोटबंदी के बाद से रोज लाखों-करोड़ों रुपए का कैश बरामद हो रहा है. कल रात एक बार फिर से कालेधन की खेब बरामद की गई है. महाराष्ट्र के पुणे में एक लॉकर से 10 करोड़ का कैश मिला, जिसका कोई हिसाब नहीं था. इसके साथ ही बेंगलुरु में भी आयकर विभाग ने एक फ्लैट में छापा मारकर करीब 3 करोड़ रुपए बरामद किए है.

पुणे में एक बैंक के लॉकर से 2000 के नए नोटों की और 100 के नोटों की गड्डियां मिली हैं. आयकर विभाग ने खुफिया जानकारी के आधार पर पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पर्वती शाखा में छापा मारा तो यहां लॉकर में करोड़ों रुपए के नोट भरे मिले, जिसमें 2000 के नए नोट भी थे. अब तक आयकर विभाग को 5 लॉकर से 10 करोड़ रुपए मिल चुके हैं. पुणे की इस ब्रांच में तेल से जुड़ी कंपनी के लॉकर्स हैं पिछले कुछ दिनो से जो लेन देन हो रहा था उससे बैंक को शक हुआ जिसके बाद आयकर विभाग को जानकारी दी गई और छापे मारी मारी में इस पूरा खेल का पर्दाफाश हो गया. ये लॉकर किसी प्राइवेट फर्म के बताए जा रहे हैं. लॉकरों के मालिकों को तलाश जारी है. बाकी लॉकरों की भी तलाशी ली जा रही है. इस मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है. इससे पहले पुणे में ही एक कार से 68 लाख रुपए बरामद किए गए थे, जिसमें से 62 लाख 2000 की नई करेंसी में थे. कार में 5 लोग सवार थे जो मुंबई से पुणे आ रहे थे. इन लोगों से इस रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है. 2000 के नए नोटों समेत पुणे के लॉकर से 10 करोड़ रूपये बरामद पुणे के अलावा कल ही बेंगलूरु के यशवंतपुर इलाके के एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट से आयकर विभाग ने दो करोड़ 89 लाख रुपए बरामद किए. आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि इस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 508 में भारी मात्रा में कैश मौजूद है, जिसके बाद जब आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची तो एक बुजुर्ग महिला दो कुत्तों के साथ मौजूद थी. महिला ने अधिकारियों को फ्लैट के अंदर आने से रोकने के लिए दोनो कुत्तों को खुला छोड़ रखा था लेकिन जब पुलिस की मदद से टीम अंदर पहुंची तो बंद कमरे में 2 करोड़ 89 लाख रुपए कैश मिले, जिसमें से 2 करोड़ 25 लाख रुपए के 2000 के नोट थे. इससे पहले राजधानी दिल्ली में कल सुबह करोलबाग में एक होटल के कमरे में नोटों से भरे ब्रीफकेस मिले जिसमें सवा तीन करोड़ रुपए छिपा कर रखे गए थे. ये पूरी रकम बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों में थी. इसके बाद दिल्ली के ही छावला इलाके में एक रियल एस्टेट एजेंट के घर से 64 लाख 84 हजार रुपए और करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वैलरी बरामद की गई. जब्त किए गए कैश में से 11 लाख 34 हजार रुपए 2000 के नए नोट में थे. क्राइम ब्रांच और आयकर विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है. नोटबंदी के बाद से जारी इस धरपकड़ में बरेली में भी पुलिस ने कमीशन लेकर नोट पुराने नोट बदलवाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये लोग 17 प्रतिशत कमीशन की डील पर नोट बदलवाने आ रहे थे. उनके पास से 3 लाख 12 हजार का कैश बरामद हुआ, जिसमें से 2 लाख 28 हजार के 2-2 हजार के नोट थे. काला कैश बरामद होने का सिलसिला देश के दूसरे शहरों में भी जारी रहा. जिनमें चंडीगढ़ में 2 करोड़ 69 लाख, गोवा में 92 लाख और रायगढ़ में 14 लाख रुपए का कैश जब्त किया गया. वहीं गुजरात के कच्छ जिले में 500 की नई करेंसी के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक दफ्तर में छापा मारा तो वहां 500 के 119 नकली नोट और कलर प्रिंटर बरामद किए गए. इस मामले में 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. यह भी पढ़ें गुजरात: सूरत से 500 के बंद हो चुके 100 नकली नोटों के साथ पाकिस्तानी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget