एक्सप्लोरर

Prithvi Shaw Case: सेल्फी के दौरान मारपीट के मामले में हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ को नोटिस जारी किया, जानें पूरा मामला

Prithvi Shaw Selfie: पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 15 फरवरी की रात वो दोस्त पृथ्वी के साथ सहारा स्टार होटल के मेन्शन क्लब गए थे.

Bombay High Court: मुंबई के एक क्लब में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर सपना गिल के बीच सेल्फी लेने को लेकर हाथापाई हो गई थी, इस मामले में पृथ्वी के दोस्त ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने सपना और उसके साथियों को गिरफ़्तार किया था.

इसी मामले में एफआईआर गलत है यह दावा करते हुए FIR रद्द करने के लिए सपना गिल के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसके बाद कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पृथ्वी को अपना पक्ष रखने के लिए 6 सप्ताह का समय दिया है.

क्या था पूरा मामला?

मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर बवाल हुआ था, जिसके बाद सेल्फी लेने गए लोगों ने पृथ्वी शॉ की कार पर बेसबॉल स्टिक से हमला कर दिया. गनीमत रही कि पृथ्वी को किसी भी तरह की चोट नहीं आई. इस मामले में मुंबई के ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

मेन्शन क्लब गए थे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 15 फरवरी की रात तकरीबन 1 बजे वो उनके दोस्त पृथ्वी के साथ सहारा स्टार होटल के मेन्शन क्लब गए थे. आशीष यादव ने पुलिस को बताया कि क्लब में इस मामले के आरोपी सपना गिल और शोबित ठाकुर ने पृथ्वी को सेल्फी लेने के लिए आग्रह किया और एक बार सेल्फी लेने के बाद आरोपियों को दोबारा से सेल्फी लेना था, इसके बाद पृथ्वी ने मना किया जिसके बाद होटल के मैनेजर ने दोनों को होटल से बाहर निकाल दिया.

पृथ्वी के दोस्त आशीष ने बताया कि इस बात से दोनों आरोपियों को बहुत गुस्सा आया और जैसे ही मैं पृथ्वी और हमारे दोस्त बृजेश खाना खाकर बाहर निकले, हमने देखा कि वे लोग हाथ में बेसबॉल स्टिक लेकर खड़े हैं. इसके बाद हम तुरंत हमारी कार में बैठ गए और दरवाजा बंद कर लिया.

कार पर बेसबॉल स्टिक से हमला किया 

आशीष यादव ने बताया कि हमारे गाड़ी में बैठते ही उन्होंने कार पर बेसबॉल स्टिक से हमला कर दिया और बवाल ना बढ़े इसके लिए मैंने पीछे से आने वाली दूसरी कार में पृथ्वी को बैठा दिया और उसे वहां से जाने को कहा.

उन्होंने आगे बताया, इसके बाद मैं मेरा ड्राइवर, मेरा दोस्त और उसकी पत्नी ओशिवारा उसी कार से जा रहे थे, जिसका आगे का शीशा बेसबॉल स्टिक के अटैक से टूट गया था. तभी हमने देखा कि एक सफेद रंग की होंडा कार और तीन बाइक हमारा पीछा कर रहे हैं.

उन्होंने गाड़ी को रोका और कार पर अटैक किया 

जब वो कार जोगेश्वरी लिंक रोड लोटस पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उसी समय उन्होंने उस गाड़ी को रोका और सभी मिलकर गाड़ी पर अटैक करने लगे जिसकी वजह से गाड़ी का पीछे का शीशा भी टूट गया. गनीमत यह थी कि उस समय गाड़ी में पृथ्वी नहीं थे.

50 हजार रुपये दो, वर्ना झूठे केस में फसा देंगे

गाड़ी पर हमला होते देख आशीष यादव ने गाड़ी ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सामने ले ली और पुलिस स्टेशन के बाहर ही सेल्फी लेने वाले यादव और उसके दोस्तों से झगड़ा करने लगे तभी उन आरोपियों में से महिला ने आशीष यादव से कहा की अगर मैटर दबाना है तो वो उन्हें 50 हजार रुपये दे नहीं तो ये लोग झूठे मामले में उसे फसा देंगे.

इस मामले में आशीष यादव ने मेन्शन क्लब से सेल्फी लेने वाले दोनों का नाम पता किया और फिर उनकी शिकायत के करने के लिए पुलिस स्टेशन गए. यादव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सपना गिल और शोबित ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया. एक अधिकारी ने बताया को पुलिस ने IPC की धारा 384,143, 148,149, 427,504, और 506, के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: Asad Ahmed Encounter: अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर असदुद्दीन ओवैसी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कह दिया?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget