एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के पीएम मारियो द्राघी से की बात, कहा- अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयास की जरूरत

Afghanistan Crisis: पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने फोन पर हुई चर्चा के दौरान अफगानिस्तान की ताजा स्थिति और इससे विश्व और क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर विमर्श किया.

Afghanistan Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को इटली के अपने समकक्ष मारियो द्राघी से बात की और अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुए सुरक्षा हालातों के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से बात की और अफगानिस्तान के ताजा हालात पर समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रयास की आवश्यकता पर चर्चा की. हमने जी-20 में सहयोग और जलवायु परिवर्तन जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की.’

बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने फोन पर हुई चर्चा के दौरान अफगानिस्तान की ताजा स्थिति और इससे विश्व और क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर विमर्श किया. पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए घातक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

सहयोग की आवश्यकता

पीएमओ ने कहा, ‘उन्होंने (दोनों नेताओं ने) अफगानिस्तान के घटनाक्रमों से पैदा हुई परिस्थिति से जो मानवीय और सुरक्षा का संकट पैदा हुआ है, उसके समाधान के लिए जी-20 सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.’ दोनों नेताओं ने जी-20 के एजेंडे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जिसमें जलवायु परिवर्तन भी शामिल था. इस सिलसिले में दोनों नेताओं ने सीओपी-26 जैसे आगामी बहुपक्षीय सम्मेलनों के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया.

पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने इटली के जी-20 में चर्चाओं को सफलता के साथ आगे बढ़ाने के लिए उसके शानदार नेतृत्व की सराहना की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों, खासकर अफगानिस्तान की स्थिति पर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई. बता दें कि अफगानिस्तान के लगातार बिगड़ते हालातों के मद्देनजर प्रधानमंत्री विश्व के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं. इससे पहले वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से बात कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:
Kabul Airport Explosion: काबुल एयरपोर्ट पर विस्फोट से पहले और उसके पलभर बाद कैसे बदले हालात, ग्राउंड रिपोर्ट
Afghanistan Crisis: भारत से संबंधों को लेकर क्या बोला तालिबान? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget