एक्सप्लोरर

मणिपुर में 6 महीने के लिए और बढ़ा राष्ट्रपति शासन, संसद से मिली मंजूरी; कब तक रहेगा लागू?

President Rule in Manipur: मणिपुर में जातीय हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के चलते इस साल फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था. ऐसे में राज्य की सत्ता राज्यपाल एके भल्ला के संभाल रहे हैं.

मणिपुर में जारी राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है. संसद के जारी मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को और छह महीने के लिए आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब राज्य में 13 अगस्त, 2025 से लेकर 13 फरवरी, 2026 तक राष्ट्रपति शासन लागू रहेगा.

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा ने मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को इस प्रस्ताव को पास कर दिया. वहीं, इससे पहले लोकसभा ने भी 30 जुलाई, 2025 को ही इस प्रस्ताव को पास कर दिया था. राज्यसभा में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर में प्रशासनिक स्थिरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है.

आखिर क्यों बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन का समय?

मणिपुर में जातीय हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के चलते फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के जरिए केंद्र सरकार राज्य का प्रशासन संभाल रही है. सरकार का दावा है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन अभी विधानसभा चुनाव कराने की स्थिति नहीं है.

राज्य में संघर्ष के कारण अब तक 250 से ज्यादा की मौत, लाखों विस्थापित

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के कारण अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. हालांकि, राज्य की संघर्ष की स्थिति को शांत करने और स्थिरता को बनाए रखने के लिए भारतीय सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कई टुकड़ियों को राज्य में तैनात किया गया है. वहीं, संसद में इस प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत पेश किया गया, जिसके तहत राष्ट्रपति शासन को हर छह महीने में संसद से मंजूरी लेना आवश्यक होता है.

यह भी पढ़ेंः चिकित्सकों की सुरक्षा पर रिपोर्ट्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने NTF से कहा- अपना जवाब दाखिल करें

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
Advertisement

वीडियोज

Aukaat Ke Bahar Review: Elvish Yadav ने Impress कर दिया, शानदार Acting Family Entertainer & More
Indian Middle Class Debt Trap: बढ़ते Loan और घटती Savings की असल कहानी | Paisa Live
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के 100 शतक, जो रूट और विराट-रोहित किस नंबर पर; देखें टॉप-10 लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के 100 शतक, जो रूट और विराट-रोहित किस नंबर पर; देखें टॉप-10 लिस्ट
उच्च शिक्षा के बदलते चेहरे की बड़ी रिपोर्ट! अब देश के कॉलेजों में 60% से ज्यादा छात्र SC/ST/OBC वर्ग से, सामान्य वर्ग पिछड़ गया
उच्च शिक्षा के बदलते चेहरे की बड़ी रिपोर्ट! अब देश के कॉलेजों में 60% से ज्यादा छात्र SC/ST/OBC वर्ग से, सामान्य वर्ग पिछड़ गया
Health Tips After 40: 40 साल हो गई उम्र तो तुरंत बंद कर दें ये 5 काम, वरना तबीयत हो जाएगी खराब
40 साल हो गई उम्र तो तुरंत बंद कर दें ये 5 काम, वरना तबीयत हो जाएगी खराब
तंदूर बन गया छपरी... पैंट में आग लगाकर बन रहा हीरो, रोस्ट हो गया पिछवाड़ा; वीडियो वायरल
तंदूर बन गया छपरी... पैंट में आग लगाकर बन रहा हीरो, रोस्ट हो गया पिछवाड़ा; वीडियो वायरल
Embed widget