एक्सप्लोरर

चिकित्सकों की सुरक्षा पर रिपोर्ट्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने NTF से कहा- अपना जवाब दाखिल करें

सुप्रीम कोर्ट ने पहले AIIMS समेत सभी अस्पतालों को निर्देश दिया था कि वे उन चिकित्सकों की अनाधिकृत अनुपस्थिति को नियमित करें जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को मेडिकल प्रोफेशनल्स की सुरक्षा के लिए गठित राष्ट्रीय कार्य बल (NTF) को निर्देश दिया कि वह लैंगिकता आधारित हिंसा को रोकने और अस्पतालों में सुरक्षा प्रोटोकॉल विकसित करने को लेकर राज्यों और अन्य हितधारकों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल करे.

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 20 अगस्त को स्वत: संज्ञान लेते हुए कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के मद्देनजर मेडिकल प्रोफेशनल्स की सुरक्षा पर एक प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए राष्ट्रीय कार्य बल (NTF) का गठन किया था.

जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को सुनवाई के दौरान एनटीएफ को अपना जवाब दाखिल करने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) समेत सभी अस्पतालों को निर्देश दिया था कि वे उन चिकित्सकों की अनाधिकृत अनुपस्थिति को नियमित करें जो कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे.

इसके बाद कोर्ट ने चिकित्सकों के एक संगठन की दलीलों पर गौर किया, जिसमें कहा गया था कि कुछ अस्पतालों ने 22 अगस्त, 2024 के आदेश के बाद चिकित्सकों की अनुपस्थिति को नियमित कर दिया है, जबकि एम्स दिल्ली सहित कुछ अन्य अस्पतालों ने इस अवधि को अनुपस्थिति अवकाश के रूप में मानने का फैसला किया है.

बेंच ने पिछले साल 22 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से भावुक अपील करते हुए उनसे काम पर लौटने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि न्याय और चिकित्सा को रोका नहीं जा सकता और कोर्ट ने निर्देश दिया था कि चिकित्सकों के काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

आरजी कर घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन भी हुए थे. कोलकाता की एक निचली अदालत ने 20 जनवरी को इस मामले के दोषी संजय रॉय को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. पिछले साल नौ अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने अगले दिन अपराध के सिलसिले में संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget