एक्सप्लोरर

Ram Nath Kovind Farewell: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को संसद में दी गई विदाई, अपनी फेयरवेल स्पीच में कही ये बात

President Ram Nath Kovind Farewell: निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को संसद की ओर से विदाई दी गई. फेयरवेल स्पीच में राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे दिल में सभी सांसदों के लिए खास जगह रहेगी.

Ram Nath Kovind Farewell: निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को संसद (Parliament) की ओर से विदाई दी गई. राज्यसभा (Rajya Sabha) और लोकसभा (Lok Sabha) दोनों सदनों के द्वारा संयुक्त रूप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu), पीएम मोदी (PM Modi), लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) समेत सभी वरिष्ठ संसद में मौजूद रहे. हालांकि सेंट्रल हॉल में हुए इस विदाई समारोह में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मौजूद नहीं थे.

कार्यक्रम की शुरूआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन हुआ और फिर उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को स्मृति चिन्ह भेंट किए. इसके बाद निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद संसद में विदाई भाषण दिया. फेयरवेल स्पीच में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि, "मुझे राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए देश के नागरिकों का हमेशा आभारी रहूंगा."

"सभी सांसदों के लिए मेरे दिल में खास जगह"

निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि, "पांच साल पहले, मैंने यहां सेंट्रल हॉल में भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. मेरे दिल में सभी सांसदों के लिए खास जगह है." उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव, कोविड-19 के खिलाफ रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए सरकार की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया संघर्ष कर रही है. मुझे उम्मीद है कि हम महामारी से सबक सीखेंगे, हम भूल गए कि हम सब प्रकृति का हिस्सा हैं. मुश्किल समय में भारत के प्रयासों की दुनिया भर में तारीफ हुई.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को को दी बधाई 

अपने विदाई भाषण में, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपनी उत्तराधिकारी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और उन्हें 'प्रेरणादायक' कहा. उन्होंने कहा कि उनकी जीत न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है बल्कि समाज में दलितों के लिए एक प्रेरणा भी है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यकीन है कि वह देश को आगे ले जाने के लिए अपने विशिष्ट मूल्यों, अनुभव और विवेक का उपयोग करेंगी.

बता दें कि, राम नाथ कोविंद 2017 में भारत के 14वें राष्ट्रपति बने थे. राम नाथ कोविंद एनडीए के उम्मीदवार थे और उन्होंने यूपीए की उम्मीदवार व लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को हराया था. राष्ट्रपति बनने से पहले वे बिहार के राज्यपाल और राज्यसभा में संसद सदस्य भी रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

Draupadi Murmu News: कोटा से जुड़ी हैं नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कई यादें, हवाई सेवा का किया था वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget