एक्सप्लोरर

ट्रंप का भारत दौरा: अहमदाबाद में ट्रंप को भारत का FIRST LOOK देने की तैयारी

राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद की सड़कों पर होने जा रहे इंडिया रोड शो और नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम ही किसी विदेशी राजनेता के सम्मान में होने वाला भारत का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा.

मुंबई: डोनल्ड ट्रंप को भारत का बेहतरीन FIRST IMPRESSION देने के लिए इस वक्त अहमदाबाद में युद्धस्तर पर काम चल रहा है. खास करके हवाई अड्डे से लेकर साबरमती आश्रम और मोटेरा स्टेडियम तक के इलाके का कायाकल्प किया जा रहा है. इस वक्त अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब से गुजरने वाली हर सड़क पर मरम्मत का काम देखा जा सकता है. कहीं भी सड़क जारा भी ऊंची नीची दिखी तो उसको सपाट किया जा रहा है.

सड़क की मरम्मत के साथ साथ सड़क की सजावट का काम भी चल रहा है. यहां खजूर के पेड़ हफ्तेभर पहले लगाये गए थे. वे सूख गए अब उन्हें उखाड़ कर फिर से नए पेड़ लगाए जा रहे हैं. कहीं पेड़ लगाए जा रहे हैं तो कहीं पेड़ की डालियां काटीं जा रहीं हैं. पेड़ों की ऐसी डालियां जो सड़क तक आ रहीं थीं उन्हे काटा जा रहा है. कहीं-कहीं सड़क किनारे ऐसे समूचे पेड़ों को ही काट दिया गया है जो कि सूख चुके थे. सड़क पर हर सौ या दो सौ मीटर पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाये गये हैं जिनमें मोदी के साथ डोनल्ड ट्रंप की तस्वीर है और लिखा हुआ नमस्ते ट्रंप. कुछ तस्वीरों में मोदी और ट्रंप के साथ-साथ ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी नजर आ रहीं हैं. सड़क पर जरा भी धूल मिट्टी बर्दाशत नहीं की जा रही. दिनभर में कई बार इस सड़क पर झाडू लगता है. सड़क के डीवाईडर्स को काले-पीले रंग से पेंट किया जा रहा है. इसी सड़क पर पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप रोड शो करने वाले हैं.

 अहमदाबाद की सड़कों पर खुले घूम रहे जानवरों की बड़ी समस्या है. कोई जानवर ट्रंप के काफिले के बीच में ना आ जाए इसलिए महानगरपालिका ने 10 टीम बनाई हैं. जिन्होंने अब तक करीब 50 गाय, बैल और बछड़े  पकड़े हैं. जब इनके मालिक इन्हें छुड़ाने आते हैं तो उनसे दंड वसूला जाता है.

जब लोगों के घर मेहमान आते हैं तो लोग क्या करते है?  घर की साफ सफाई करते हैं, सजावट करते हैं, घर को अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं. अहमदाबाद में भी वही किया जा रहा है. जिस सड़क से होकर ट्रंप का काफिला गुजरेगा वहां मौजूद झुग्गी बस्ती ना नजर आये, फटेहाल लोग ना नजर आएं, गंदगी नजर ना आये इसलिए दीवारें बनाई गयी हैं. पीएम मोदी करीब 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और  गुजरात में उन्ही की पार्टी की सरकार है. जाहिर है वो ट्रंप को ऐसी तस्वीर दिखाना पसंद नहीं करेंगे.

बहरहाल जब ट्रंप रोड शो करते हुए यहां से गुजरेंगे तो उन्हें ना तो ये झुग्गियां दिखाईं देंगी और ना ही ये लोग. उनके दीदार के लिये होंगे देश के अलग-अलग इलाके से बुलाये गये लोग जो कि भारत की विविधता की झांकी पेश करेंगे. भीड़ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेगी. कुल मिलाकर कोशिश यही है कि ट्रंप जब अहमदाबाद से लौटें तो उनकी स्मृति में भारत की एक सुनहरी तस्वीर हो.

ये भी पढ़ें-

लखनऊ पहुंचे शरद पवार का सवाल, मंदिर के लिए ट्रस्ट तो मस्जिद के लिए क्यों नहीं?

आज फिर शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से चर्चा करेंगे SC के वार्ताकार, क्या बनेगी बात ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget