एक्सप्लोरर

Goa CM Oath Ceremony: प्रमोद सावंत आज लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद, कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये 9 विधायक

Pramod Sawant Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम है. यहां तक कि समारोह में एहतियातन काले मास्क या काले कपड़े पहने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा.

Pramod Sawant Oath Ceremony: गोवा में आज बीजेपी की सरकार का भव्य शपथ ग्रहण होेने वाला है. राजधानी पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रमोद सावंत आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सुबह 11 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो चुकी है. शपथग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे.

गोवा राज्य जरूर छोटा है, लेकिन राजनीतिक तौर पर बीजेपी किसी भी राज्य को छोटा नहीं समझती और उसकी अहमियत को पहचानती है. इसलिए छोटे से राज्य में भी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के सभी बड़े दिग्गज पहंचने वाले है. आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम है. यहां तक कि समारोह में एहतियातन काले मास्क या काले कपड़े पहने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा.

प्रमोद सावंत के मेहमान 

  • नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
  • अमित शाह, गृह मंत्री
  • राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
  • नितिन गडकरी, परिवहन मंत्री
  • शिवराज सिंह चौहान, सीएम, मध्य प्रदेश
  • मनोहर लाल कट्टर, सीएम, हरियाणा
  • हेमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम
  • भूपेंद्र पटेल, सीएम, गुजरात
  • बसवराज बोम्मई, सीएम, कर्नाटक
  • पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड
  • बिप्लव कुमार देब, सीएम, त्रिपुरा

सावंत के शपथ ग्रहण में पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की खबर थी, लेकिन यूपी विधानसभा में आज सभी विधायकों को शपथ लेनी है, इसलिए सीएम योगी को गोवा में आने का अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. इस शपथग्रहण समारोह में कुल 10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. तीन बार के विधायक चुने गए प्रमोद सावंत कल दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. जनता ने बहुमत के साथ बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दिया है. ये दूसरी बार होगा, जब गोवा के सीएम राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण लेंगे. इससे पहले साल 2012 में मनोहर पर्रिकर ने पणजी के कैंपल मैदान में शपथ ली थी और आज 48 साल के प्रमोद सावंत राजभवन के बाहर शपथ लेने जा रहे हैं.

प्रमोद सावंत को जानिए

  • उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं.
  • 2017 में विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे.
  • मार्च 2019 में पहली बार सीएम बने.
  • पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं.

आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री समेत कुल 9 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं. उन 9 नामों की लिस्ट एबीपी न्यूज के पास भी है.

  • प्रमोद सावंत
  • विश्वजीत राणे
  • माविन गुदिन्हो
  • अलिक्सो रेजिनाल्ड (निर्दलीय)
  • गोविंद गावडे
  • रोहन खंवटे
  • सुदिन ढवलीकर (MGP पार्टी)
  • जेनफर मोन्सेरात
  • रवि नाईक

यह भी पढ़ें-

'ब्रेक' के बाद कांग्रेस के साथ फिर बढ़ रही है प्रशांत किशोर की नजदीकियां

इस साल 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 47 दिन तक चलेगी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget