एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शनिवार (17 अक्टूबर 2026) को तड़के सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए हैं. मुठभेड़ केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में हुई. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जवानों को उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जवानों ने संदिग्धों को रुकने की चुनौती दी. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

जम्मू-कश्मीर में इससे पहले 17 सितंबर 2026 को उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था. इस कार्रवाई में एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया था. पुलिस के मुताबिक, उस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक AK असॉल्ट राइफल, M4 कार्बाइन, ग्लॉक पिस्तौल और 4 ग्रेनेड समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे.

सर्दियों से पहले बढ़ जाती है निगरानी

नियंत्रण रेखा के पास सर्दियां शुरू होने से पहले सुरक्षा बल निगरानी बढ़ा देते हैं. भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी रास्ते और दर्रे बंद हो सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में गश्त और तलाशी अभियान तेज करती हैं, ताकि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को रोका जा सके. फिलहाल कुपवाड़ा के जुमागुंड इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है.

पुंछ जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट
 
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुछ दिन पहले ही कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी मारे गए थे.  मिली जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए सुरक्षा इंतजामों के तहत बिछाई गई बारूदी सुरंगों में हुआ था. रिपोर्ट में मारे गए एक व्यक्ति की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के कथित कमांडर मोहम्मद फैजान के रूप में बताई गई है. इसके अलावा वकास, इश्तियाक और आसिम नाम के तीन अन्य लोगों के मारे जाने का भी दावा किया गया है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
Explained: 8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
8 सालों से छिपाई और अब SSR के लिए उजागर, सर्चेबल PDF वोटर लिस्ट पर ECI का U-टर्न क्यों?
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget