एक्सप्लोरर

Javadekar Temple Controversy: 'मूर्ख नहीं', जूता पहनकर मंदिर जाने पर विवाद, बंदी संजय बोले- मोजे और सैंडल में अंतर नहीं जानते

Prakash Javadekar Controversy: प्रकाश जावड़ेकर रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने वेमुलावाड़ा मंदिर का दौरा किया था, जिसे लेकर विवाद हो गया.

Parakash Javadekar Temple Visit: बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर रविवार (11 जून) को तेलंगाना के वेमुलावाड़ा मंदिर गए थे लेकिन उनका ये दौरा विवादों में आ गया. विपक्ष ने जावड़ेकर के ऊपर जूता पहनकर मंदिर में जाने का आरोप लगाया है. इस विवाद पर अब तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.

एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, बंदी संजय ने विवाद को हवा देने वालों की निंदा करते हुए कहा कि ये बेकार लोग हैं जिन्हें मोजे और सैंडल में अंतर नहीं मालूम है. उन्हें शर्म आनी चाहिए. हम ऐसे बेकार लोगों को जवाब नहीं दे सकते. 

जावड़ेकर मूर्ख नहीं- बंदी संजय

बंदी संजय ने आगे कहा, प्रकाश जावड़ेकर 73 साल के हैं और भक्त हैं. वह कोई मूर्ख नहीं हैं कि मंदिर में सैंडल पहनकर जाएंगे. आपको सच पता चल जाएगा, अगर आप वेमुलावाड़ा मंदिर के पुजारी से इस बारे में पूछेंगे तो सच पता चल जाएगा. पहले, उन्हें (बीआरएस) को वादे के मुताबिक वेमुलावाड़ा मंदिर को 100 करोड़ रुपये देने दीजिए.

क्या है मामला ?

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी पूरे देश में अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचा रही है. कई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं. इसी क्रम में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर रविवार को तेलंगाना के करीमनगर पहुंचे थे. करीमनगर बंदी संजय का संसदीय क्षेत्र है. जावड़ेकर और बंदी संजय ने वेमुलावाड़ा मंदिर का दौरा किया था और दर्शन किया था. आरोप है कि जावड़ेकर जूते पहनकर मंदिर में जाने लगे, जिसके बाद पुजारी ने उन्हें मना किया.

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रकाश जावड़ेकर की आलोचना शुरू हो गई. घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कृशंक नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पुजारी ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेता प्रकाश जावड़ेकर को गर्भगृह के पास जूते उतारने को कहा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने मीडिया को रिकॉर्डिंग करने से रोका.

यह भी पढ़ें

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय की कैटेगरी डाउनग्रेड लेकिन अभी भी खतरनाक, गुजरात में ऑरेंज अलर्ट, पोर्ट किए गए बंद, NDRF तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट - ताजा अपडेट
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से सांठगांठ का आरोप, नितिन नवीन बोले- 'अस्थिरता फैलाने की कोशिश'
राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से सांठगांठ का आरोप, नितिन नवीन बोले- 'अस्थिरता फैलाने की कोशिश'

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा नोएडा एयरपोर्ट या वजह कुछ और? लगातार घट रहे यात्री
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा नोएडा एयरपोर्ट या वजह कुछ और? लगातार घट रहे यात्री
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget