एक्सप्लोरर

PMSBY: हर महीने 1 रुपये देकर खरीदें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना स्कीम, दो लाख का इंश्योरेंज मिलेगा, जानें- स्कीम के बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए 18-70 उम्र वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं. योजना का फायदा उठाने के लिए सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है

एक जीवन बीमा का कितना महत्व है, कोरोना काल में ये हर कोई समझ गया होगा. लेकिन अगर आपकी आमदनी इतनी नहीं है कि बीमा कंपनियों के प्रीमियम अदा कर सके, तो निराश होने की बात नहीं है. कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने बहुत कम प्रीमियम पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) योजना शुरू की थी. इस योजना का हर महीने का प्रीमियम मात्र 1 रुपये है यानी कि सालाना 12 रुपये. दुर्घटना से मृत्यु होने पर या पूर्ण विकलांगता होने पर उसके नॉमिनी को सरकार दो लाख रुपये देती है.

31 मार्च 2019 तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर हो चुके थे. इस योजना का उद्देश्य उन गरीब लोगों तक फायदा पहुंचाना है जो महंगी बीमा पॉलिसी नहीं खरीद सकते हैं. पहले यह योजना सिर्फ जोखिम भरे काम करने वाले मजदूरों के लिए थी. लेकिन अब हर किसी के लिए ओपन कर दी गई है.

योजना की क्या है योजना PMSBY के लिए 18-70 उम्र वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं. योजना का फायदा उठाने के लिए सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है. दुर्घटना या हत्या के कारण मृत्यु होने की स्थिति में पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी को बीमा राशि मिलती है. इसके अलावा स्थायी पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में भी क्लेम मिलता है. आत्महत्या करने पर पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी को दो लाख रुपये की बीमा राशि नहीं मिलेगी. अस्थायी आंशिक दिव्यांगता भी इस योजना में कवर नहीं होता है.

इस बात का भी रखें ध्यान योजना के लिए सालाना 12 रुपये प्रीमियम के तौर पर जमा करने होते हैं. अगर समय पर प्रीमियम जमा नहीं किया गया, तो पॉलिसी रद्द हो जाती है और फिर रिन्यू नहीं होती है. प्रीमियम बैंक अकाउंट से सीधे ऑटो डेबिट होता है. पॉलिसी रद्द तब होती है जब बैंक अकाउंट में प्रीमियम की रकम जितना पैसा न हो. अगर किसी वजह से आपका बैंक अकाउंट बंद हो गया है, तो उस स्थिति में भी पॉलिसी रद्द हो सकती है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका: भारतीय मूल की 14 साल अनिका ने Covid-19 की दवा बनाने को लेकर रिसर्च की, जीते इतने लाख रुपये

Tips: कार चलाने के है शौकीन लेकिन लगता हैं डर? जानिये वो खास तरीके जो आपको बना देंगे ड्राइविंग में एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने छोड़ा आंसू गैस का गोला
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget