एक्सप्लोरर

PM मोदी की सुरक्षा में चूक को BJP ने बताया साजिश तो चन्नी ने खेला पंजाबियत का कार्ड, बोले- मैं नहीं करवा सकता था किसानों पर लाठीचार्ज

PM Modi Security Breach in Punjab: पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को PM मोदी के राज्य के दौरे से बीच में ही लौटने पर खेद जताया, लेकिन कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई.

PM Modi Security Lapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब में जो लापरवाही हुई उसका जिम्मेदार कौन है इसे लेकर सियासत तेज होती जा रही है. बीजेपी इसके लिए पंजाब सरकार और वहां की पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रही है. लेकिन कांग्रेस इसकी जिम्मेदारी SPG और IB पर मढ़ने की कोशिश में है. कांग्रेस के बड़े नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा है कि पीएम के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG और IB की होती है.

उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस SPG के निर्देशों और सलाह का पालन करती है. SPG की अनुमति के बिना पीएम का काफिला आगे नहीं बढ़ सकता है. SPG को बताना चाहिए कि बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री को 2 घंटे से अधिक समय की सड़क यात्रा क्यों करवाई गई ? उन्होंने कहा कि अगर किसानों के प्रदर्शन के बारे मेंं पहले ही जानकारी दे दी गई थी, तब भी प्रदर्शन वाले रास्ते में पीएम के काफिले को जाने की अनुमति SPG ने क्यों दी ?

पीएम की सुरक्षा में चूक पर सियासत

अशोक गहलोत ने साफ-साफ कहा कि ये एक गंभीर मुद्दा है...जिस पर राजनीति करने की बजाय SPG, IB और दूसरी एजेंसियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. पीएम की सुरक्षा में सेंध का मामला गंभीर है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सुरक्षा में सेंध का ड्रामा कर रही है, जबकि पीएम रैली में भीड़ न होने की वजह से वापस गए.

PM मोदी की सुरक्षा में चूक को BJP ने बताया साजिश तो चन्नी ने खेला पंजाबियत का कार्ड, बोले- मैं नहीं करवा सकता था किसानों पर लाठीचार्ज

ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari ने PM की सुरक्षा में हुई चूक के लिए कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सीएम चन्नी बोले- नुकसान से पहले खून की नदियां बहाना पंजाब की भावना नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से बीच में ही लौटने पर खेद जताया, लेकिन कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मैं किसानों पर लाठाचार्ज नहीं करवा सकता था. सीएम चन्नी ने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि किसी भी नुकसान से पहले मैंने अपना खून बहा दिया होता, यह पंजाबियों की भावना है." उन्होंने कहा कि कोई पंजाबी व्यक्ति राज्य में आने वाले अतिथि पर हमला करने के बजाय मरना पसंद करेगा.

यह पूछे जाने पर कि यदि प्रधानमंत्री को सड़क या अन्य मार्ग से यात्रा करनी हो तो क्या इसे सुरक्षित करने की जिम्मेदारी राज्य की एजेंसियों की है, चन्नी ने कहा कि मुख्य नियंत्रण एसपीजी और आईबी का था. उन्होंने कहा कि इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय सीधे तौर पर शामिल था और पंजाब सरकार की ज्यादा भूमिका नहीं थी.

बीजेपी ने मांगा चन्नी का इस्तीफा

उधर, पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मुख्यमंत्री चन्नी का इस्तीफा मांगा है. AAP नेता भगवंत मान ने ट्वीट करके इसे चन्नी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा- पंजाब में हर एक व्यक्ति की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पंजाब सरकार की है। भले कितने भी मतभेद हो, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक है. बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने तो सोनिया गांधी पर ही हमला बोल दिया. जबकि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: PM Modi की सुरक्षा में चूक, जानें क्यों प्रधानमंत्री ने कहा 'ज़िंदा वापस जा रहा हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget