एक्सप्लोरर

देश को रुला रहा है प्याज: 4 महीने में 20 से 150 रुपए तक पहुंचा भाव, कांग्रेस का आज संसद भवन में प्रदर्शन

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में खुदरा प्याज 80-120 रुपये किलो मिल रहा है. लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सासंद आज सुबह 10.30 बजे संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रदर्शन में शामिल होंगी.

नई दिल्ली: प्याज के बढ़ते दामों को लेकर देश में हाहाकार है. पिछले चार महीनों में प्याज के दाम 20 रुपए से 150 रुपए तक पहुंच गए हैं. पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज को लेकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं. विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. पहले मंदी और अब महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है. हालत ये है कि लोगों ने प्याज खरीदना छोड़ दिया है. प्याज के दामों को लेकर आज कांग्रेस संसद भवन में प्रदर्शन करेगी.

सोनिया गांधी भी होंगी प्रदर्शन में शामिल

लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सासंद आज सुबह 10.30 बजे संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रदर्शन में शामिल होंगी. कांग्रेस सदन में भी प्याज का मुद्दा उठा सकती है. दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में खुदरा प्याज 80-120 रुपये किलो मिल रहा है.

कम हो सकती हैं प्याज की कीमतें: 21 हजार टन प्याज का होगा आयात, 15 हजार टन के नए टेंडर जारी

1.2 लाख टन प्याज के आयात को मंजूरी

केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने की कोशिश में तीन दिसंबर को खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं के लिए प्याज की स्टॉक सीमा घटाकर क्रमशः 5 टन और 25 टन कर दी थी. हालांकि, आयातित प्याज पर यह स्टॉक सीमा लागू नहीं होगी. मंत्रिमंडल ने घरेलू आपूर्ति में सुधार और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 1.2 लाख टन प्याज के आयात को मंजूरी दी है. सरकार ने कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए पहले ही प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए- सीतारमण

वहीं, प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने देश में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये कई कदम उठाये हैं जिनमें इसके भंडारण से जुड़े ढांचागत मुद्दों का समाधान निकालने के उपायम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि खेती के रकबे में कमी आई है और उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन सरकार उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये कदम उठा रही है. मिस्र और तुर्की से भी प्याज आयात किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र कैबिनेट का फॉर्मूला तय, एनसीपी के 16, शिवसेना के 14 और कांग्रेस के 13 नेता बन सकते हैं मंत्री

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे

जियो ने पेश किये नए All in One प्लान्स, ग्राहकों को मिलेंगे 300 प्रतिशत ज्यादा फायदे

केंद्र और राज्यों के बीच GST कंपनसेशन के झगड़े की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget