एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कैबिनेट का फॉर्मूला तय: NCP के 16, शिवसेना के 14 और कांग्रेस के 13 नेता बन सकते हैं मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार में अजित पवार उप-मुख्यमंत्री बन सकते हैं. इसके साथ ही एनसीपी के 16 नेता मंत्री बन सकते हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर माथापच्ची जारी है. शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी तीनों ही पार्टी अधिक से अधिक मंत्री पद रखने के लिए एक-दूसरे पर दबाव बना रही है. इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में मंत्री पद बंटवारे का फॉर्मूला करीब-करीब तैयार कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक अजित पवार उप-मुख्यमंत्री होंगे.

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के कोटे से 14 मंत्री बनेंगे. एनसीपी को डिप्टी सीएम के अलावा 16 मंत्री पद मिलेगा. वहीं कांग्रेस के 13 नेता मंत्री बनेंगे और स्पीकर का पद उसके पास रहेगा. 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसी के बाद से कैबिनेट को लेकर सस्पेंस बरकरार है. उद्धव के साथ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के दो-दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इनमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे व सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल व छगन भुजबल और कांग्रेस के बालासाहेब थोरात व नितिन राउत शामिल हैं.

भीमा कोरेगांव हिंसा: क्या अब सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज केस वापस लेगी उद्धव सरकार?

30 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने शनिवार को 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था, शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के महागठबंधन को विश्वास मत के लिए न्यूनतम 145 वोट की जरूरत थी, लेकिन उन्हें कुल 169 मत मिले.

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने 23 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी वो भी ऐसे वक्त जब शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अपने गठबंधन को लगभग अंतिम रूप दे दिया था और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार तय किया था. अजित ने हालांकि 26 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद फडणवीस ने भी त्यागपत्र दे दिया था जिससे उनकी सरकार महज 80 घंटे के भीतर गिर गई. अब सूत्रों ने दावा किया है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार में भी अजित पवार उप-मुख्यमंत्री बनेंगे.

शरद पवार का बड़ा दावा- अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस में बात चल रही है इसकी जानकारी मुझे थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget