एक्सप्लोरर

मशहूर शायर राहत इंदौरी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- दुआ कीजिए, बीमारी को जल्द हरा दूं

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 39 हजार को पार कर गया है.

इंदौर: मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इंदौर में उन्हें देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा, 'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं.'

शायर राहत इंदौरी ने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि उनके बारे में जानकारी के लिए बार-बार उन्हें या परिवार को फोन न करें, इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मिलती रहेगी.

राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं. कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आते ही डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मध्य प्रदेश में कोरोना स्थिति मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 39 हजार को पार कर गया है. वहीं मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है. राज्य में कुल मरीजों की संख्या 39 हजार 25 है. राज्य में बीते 24 घंटों में 868 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 173 मरीज इंदौर में मिले हैं और यहां कुल मरीज 8516 हो गए हैं. वहीं भोपाल में मरीजों की संख्या 7681 हो गई है. यहां बीते 24 घंटों में 142 मरीज सामने आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. बीते 24 घंटों में 19 मरीजों की मौत हुई है.अब तक 996 मरीजों की मौत हो चुकी है. इंदौर में अब तक 333 और भोपाल में 214 मरीजों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9009 है. अब तक 29020 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget