एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: जेल में ही रहेगा भगोड़ा नीरव मोदी, लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है. ईडी ने ही नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण की अर्ज़ी लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में दी थी. नीरव मोदी जनवरी 2018 से ही भारत से फरार है.

लंदन: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी जेल में ही रहेगा. लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि भगोड़ा हीरा कारोबारी आत्मसमर्पण नहीं करेगा. नीरव मोदी ने अदालत में पहली बार पेशी की तरह इस बार भी सफेद कमीज पहनी हुई थी. ईडी ने ही नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण की अर्ज़ी लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में दी थी. नीरव मोदी जनवरी 2018 से ही भारत से फरार है.

26 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने कहा कि नीरव मोदी की तरफ से वानूआतू की नागरिकता हासिल करने का प्रयास यह दर्शाता है कि वह महत्वपूर्ण समय के दौरान भारत से दूर जाना चाहता है. अदालत ने कहा, ‘‘इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा.’’ अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि 26 अप्रैल तय की है.’’

PNB घोटाला: नीरव मोदी केस में ED ने मुख्य जांच अधिकारी सत्यव्रत कुमार को हटाए जाने का खंडन किया

इससे पहले भारतीय प्राधिकरण की ओर से दलील पेश करते हुए क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा कि नीरव मोदी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि उसके भागने की आशंकाएं हैं. यहां तक कि उसने अपने धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामलों के गवाहों को जान से मारने की भी धमकी दी है. सीपीएस बैरिस्टर टोबी कैडमैन ने जज से कहा, इस बात की काफी संभावना है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का प्रमुख अभियुक्त भाग सकता है और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है. नीरव मोदी घोटाले से जुड़ी राशि एक से दो अरब डॉलर है.

मध्य लंदन की एक बैंक शाखा से गिरफ्तार हुआ था नीरव मोदी

नीरव मोदी की तरफ से सबूतों से छेड़छाड़ का उदाहरण देते हुए सीपीएस बैरिस्टर ने बताया कि एक गवाह आशीष लाड को उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और झूठी गवाही देने पर 20 लाख रुपये देने की पेशकश की. अदालत को बताया गया कि नीरव मोदी ने ऐसे देशों में नागरिकता लेने का प्रयास किया, जहां भारत यदि उसके प्रत्यर्पण का आग्रह करता तो उसे स्वीकार किए जाने की संभावना कम रहती. इनमें वानूआतू शामिल है. उसने 2017 के अंत में दो लाख डॉलर के निवेश के जरिये वानूआतू की नागरिकता लेने का प्रयास किया लेकिन भारत में चल रहे मामले की वजह से उसके आग्रह को खारिज कर दिया गया.

इससे पहले क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस ने भारत की ओर से अदालत में अतिरिक्त सबूतों के दस्तावेज पेश किये.  मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा अर्बथनॉट ने इस बारे में टिप्पणी की, ‘‘यह महज कुछ कागजों वाली बड़ी फाइल है.’’ अर्बथनॉट ने ही पिछले साल दिसंबर में विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था. इससे पहले जिला न्यायाधीश मैरी मैलोन की अदालत में पहली सुनवाई में नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है. नीरव मोदी को स्कॉटलैंड यार्ड ने मध्य लंदन की एक बैंक शाखा से गिरफ्तार किया था. वह वहां नया खाता खुलवाने गया था.

यह भी पढ़ें-

सर्वे: बंगाल में मोदी पर भारी ममता, 31 सीटों पर TMC तो सिर्फ 8 सीटों पर कब्जा जमाएगी BJP

सर्वे: ओडिशा में बीजेपी को मिलेगी बंपर जीत, जानें किसको कितनी सीटें मिलेंगी

पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्षी सबूत मांग रहे हैं- पीएम मोदी Lok Sabha Election 2019: ये हैं बीजेपी, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी, यहां जानें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव वीडियो देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा...' ममता बनर्जी ने कविता सुनाकर CEC-BJP पर साधा निशाना
'ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा...' ममता बनर्जी ने कविता सुनाकर CEC-BJP पर साधा निशाना
Ramlila Maidan Rally Live: राहुल गांधी का बड़ा हमला, '2024 चुनाव अवैध था, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
Live: राहुल गांधी का बड़ा हमला, '2024 चुनाव अवैध था, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget