एक्सप्लोरर

PNB घोटालाः ईडी ने की शेल फर्म पर छापेमारी, आयकर विभाग ने 145 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

सीबीआई ने बुधवार को नीरव मोदी के मुंबई के पास अलीबाग स्थित एक फार्महाउस को सील कर दिया. इस फार्महाउस को नीरव मोदी ने 2004 में 32 करोड़ रुपये में खरीदा था.

मुंबई/दिल्ली: पीएनबी घोटाले में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. ईडी ने इस मामले में बुधवार को सातवें दिन छापेमारी भी जारी रखी. ईडी ने मुंबई में शेल कंपनियों समेत देश भर में 17 जगहों पर तलाशी ली. वहीं आयकर विभाग ने इसी मामले में अपनी जांच के तहत 145 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की हैं.

ईडी ने बुधवार को 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त कीं. आयकर विभाग का कहना है कि उसने नीरव मोदी समूह के कुल मिलाकर 141 बैंक खाते और 145.74 करोड़ रुपये मूल्य की एफडी को कुर्क किया. विभाग का कहना है कि उसने बकाया कर मांगों की वसूली के लिए इन आस्तियों को कुर्क किया है.

ताजा जब्ती के साथ ईडी की तरफ से अब तक जब्त किए गए रत्न व सोने के आभूषणों का कुल मूल्य 5,736 करोड़ रुपये हो गया है. एजेंसी का कहना है वह इन जब्त संपत्तियों का स्वतंत्र मूल्यांकन करवा रहा है.

एजेंसी ने घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा और गीतांजलि ज्वेलर्स के प्रवर्तक मेहुल चौकसी और अन्य लोगों से जुड़ी मुखौटा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि ईडी की टीम ने मुंबई के ओपेरा हाउस, पेद्दार रोड, गोरेगांव (पूर्व) और पवई क्षेत्रों में ऐसी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की.

उन्होंने कहा कि देश भर में 17 जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई ने बुधवार को नीरव मोदी के मुंबई के पास अलीबाग स्थित एक फार्महाउस को सील कर दिया. इस फार्महाउस को नीरव मोदी ने 2004 में 32 करोड़ रुपये में खरीदा था.

उधर आज भी पीएनबी के कर्मचारियों और गीतांजलि के कर्मचारियों से पूछताछ हो सकती है. इसके अलावा आज सीबीआई नीरव मोदी के सीएफओ रवि गुप्ता को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है. इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके है.

यह भी पढ़ें-

PNB घोटाला: आदि गोदरेज का बड़ा बयान, बोले- ‘सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की जरूरत’

विक्रम कोठारी मामला: रायपुर के बागड़िया ब्रदर्स पर ईडी का छापा, लेन-देन की हो रही है जांच

सीबीआई ने नीरव मोदी का अलीबाग स्थित फार्महाउस किया सील

क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget