एक्सप्लोरर

G-7 Summit: PM मोदी 28 जून तक जर्मनी और यूएई के दौरे के लिए रवाना, शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, ये है पूरा शेड्यूल

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए यूएई के दौरे पर रवाना हो चुके हैं.

PM Modi Germany and UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 26 जून से 28 जून तक जर्मनी (Germany) और यूएई (UAE) के दौरे पर रहेंगे. जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में हिस्सा लेंगे तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर वो यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे. पता हो कि इससे पहले 2 मई को पीएम मोदी जर्मनी के दौरे पर गए थे जहां पर जर्मनी के चांसलर (German Chancellor) ओलाफ स्कोल्ज ने उन्हें जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था.

जर्मनी की अध्‍यक्षता के तहत जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के निमंत्रण पर जर्मनी के श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे. उम्‍मीद है कि शिखर सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, महिला-पुरूष समानता और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे. इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य लोकतांत्रिक देशों को भी आमंत्रित किया गया है.

प्रतिभागी देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे पीएम

इस शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री श्री मोदी कुछ प्रतिभागी देशों के राजनेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. जी7 शिखर सम्मेलन के लिए यह निमंत्रण दरअसल भारत और जर्मनी के बीच मजबूत एवं घनिष्ठ साझेदारी एवं उच्चस्तरीय राजनीतिक संपर्कों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ही दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की पिछली जर्मनी यात्रा 2 मई 2022 को भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण के लिए हुई थी.

यूएई के शासक के निधन पर करेंगे शोक व्यक्त

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद  प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर रहेंगे, जहां वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इसके साथ ही इस दौरान महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई के नए राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में चुने जाने पर बधाई देंगे. प्रधानमंत्री मोदी उसी रात यानी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात से वो भारत के लिए प्रस्थान करेंगे.   

भारतीय समय के मुताबिक मोदी का जर्मनी का शेड्यूल

  • पीएम मोदी शनिवार-रविवार रात 12 बजे जर्मनी के लिए रवाना
  • सुबह 8.45 बजे म्यूनिख एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे
  • सुबह 9.35 बजे होटल पहुंचेंगे
  • शाम 6.30 बजे कम्युनिटी इवेंट में ऑडी डोम में शामिल होंगे
  • रात 9.30 बजे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति साथ मुलाकात
  • रात 11.30 बजे Bavaria के राष्ट्रपति साथ मुलाकात

ये भी पढ़ें: PM Modi G-7 Summit: आज शाम जर्मनी के लिए रवाना होंगे PM मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

ये भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: जुलाई में वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं PM मोदी, आज CM योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
पैनकार्ड क्लब्स पर ED की बड़ी कार्रवाई, 646.58 करोड़ की 211 अचल संपत्तियां अटैच
पैनकार्ड क्लब्स पर ED की बड़ी कार्रवाई, 646.58 करोड़ की 211 अचल संपत्तियां अटैच
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
ODI के 7 सबसे बड़े टीम टोटल, जानें किस देश ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
ODI के 7 सबसे बड़े टीम टोटल, जानें किस देश ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget