एक्सप्लोरर

PM Modi G-7 Summit: आज शाम जर्मनी के लिए रवाना होंगे PM मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में शामिल होने के लिए आज रात जर्मनी (Germany) के लिए निकलेंगे.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) G-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में शामिल होने के लिए जर्मनी (Germany) जाएंगे. पीएम 26-27 जून को जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत जी7 शिखर सम्मेलन के लिए चांसलर ओलाफ शोल्ज (Olaf Scholz) के निमंत्रण पर जर्मनी के श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज रात जर्मनी दौरे के लिए निकलेंगे. 

माना जा रहा है कि पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, महिला-पुरूष समानता और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे. बताया जा रहा है कि इन मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य लोकतांत्रिक देशों को भी आमंत्रित किया गया है.

राजनेताओं संग द्विपक्षीय बैठक करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कुछ प्रतिभागी देशों के राजनेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. दरअसल, जी7 शिखर सम्मेलन के लिए यह निमंत्रण भारत और जर्मनी के बीच मजबूत एवं घनिष्ठ साझेदारी एवं उच्चस्तरीय राजनीतिक संपर्कों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ही दिया गया है. बता दें, पीएम मोदी की पिछली जर्मनी यात्रा साल 2022 के मई महीने में हुई थी. भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण के लिए पीएम मोदी का ये दौरा हुआ था.

यूएई जाएंगे पीएम मोदी

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी 28 जून 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर जाएंगे. जानकारी के अनुसार, यहां वो संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इसके साथ ही इस दौरान महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई के नए राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में चुने जाने पर बधाई देंगे. प्रधानमंत्री मोदी उसी रात यानी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात से प्रस्थान करेंगे. 

यह भी पढ़ें.

Maharashtra Political Crisis: 'शरद पवार-सोनिया गांधी साथ, हमारे ही लोगों ने पीठ में छुरा घोंपा', CM उद्धव ठाकरे की बागियों को खरी-खरी

Covovax for Children: जल्द 7 से 11 साल के बच्चों को लगाई जा सकेगी Covovax, सरकारी समिति ने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget