एक्सप्लोरर

हमें कश्मीर में फिर से नया स्वर्ग बनाना है, सभी कश्मीरियों को गले लगाएं- प्रधानमंत्री मोदी

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है.

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. कांग्रेस को दशकों से कश्मीरियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमें कश्मीर में फिर से ‘नया स्वर्ग’ बनाना है.

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा,"हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है.... सभी कश्मीरी को गले लगाएं."

50 करोड़ मवेशियों के टीकाकरण को विपक्ष द्वारा राजनीतिक कदम बताए जाने पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,"मवेशी वोट नहीं डालते."

राष्ट्रीय मवेशी बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम मवेशियों से मुंहपका और खुरपका बीमारी और ब्रुसेलोसिस को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटा है. इसी प्रयास के तहत भैंसों, भेड़ों, बकरियों और सुअरों सहित करीब 50 करोड़ मवेशियों का टीकाकरण किया जाना है.

'धार भी है रफ्तार भी'

इस सभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नई सरकार ने 100 दिन पूरे करके शतक मार दिया है. इस शतक में धार भी है और रफ्तार भी है. पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में महाराष्ट्र तेजी से आगे नहीं बढ़ा था.

मोदी ने आगे कहा,"केंद्र में नई सरकार को बने 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है. इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है."

उन्होंने कहा," पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है. कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का सन्देश भी है."

पीएम मोदी ने कहा,"जब लोकसभा चुनाव चरम पर था, तब मैं डिंडोरी में एक सभा करने आया था. उस सभा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा था कि उसने पूरे देश में चल रही बीजेपी की लहर को और प्रचंड बना दिया था. आज नासिक की ये रैली और भी आगे निकल गई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget