एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून: पीएम का विरोधियों पर हमला, कहा- गुस्सा है तो मोदी पर निकालो, गरीब की झोपड़ी मत जलाओ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने आग फैलाने का काम किया है. उनका इशारा नागरिकता कानून पर हो रहे विरोध प्रदर्शन की तरफ था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा. सीएए पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग हद तक जा सकते हैं उसे आप लोगों ने हाल में देखा है. पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आग फैलाने का काम किया है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये आपने पिछले हफ्ते भी देखा है. जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया में डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि मोदी को देश की जनता ने बैठाया, ये अगर आपको पसंद नहीं है, तो आप मोदी को गाली दो, विरोध करो, मोदी का पुतला जलाओ, लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओं, गरीब की रिक्शा मत जलाओं, गरीब की झोपडी मत जलाओं.''

इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहां कि सरकार विकास कार्यों में रोड़े अटकाती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के फेज-4 को लेकर अगर यहां की राज्य सरकार ने बेवजह के अड़ेंगे न लगाए होते, तो इसका काम भी काफी पहले शुरू हो गया होता.

दिल्ली के प्रदूषण पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शहर में प्रदूषण कम हो, इसके लिए भी हमने निरंतर प्रयास किया है. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों में दिल्ली में सैकड़ों नए CNG स्टेशन बनाए गए हैं. इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget