एक्सप्लोरर

PM Modi Fan: मैं मोदी भक्त नुर्शीद अली हूं, मेरा दिल चीरकर देखो... रातभर जागकर इस युवा ने बनाई PM की ये पेंटिंग

PM Modi Fan: पीएम मोदी के तीन देशों की यात्रा से वापस भारत लौटने पर पालम एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. वेलकम करने वालों में पीएम मोदी का एक स्पेशल फैन भी था.

PM Modi Fan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तीन देशों का दौरा पूरा कर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हुए थे. पीएम मोदी के आने की खबर मिलने के बाद आधी रात से ही समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था. इनमें एक खास समर्थक भी था, जो पीएम मोदी से मिलने के लिए 9 साल से इंतजार कर रहा है. खुद को मोदी भक्त बताने वाले इस समर्थक का नाम नुर्शीद अली है. उसने रात भर जागकर पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई, जिसे लेकर पहुंचा था.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए नुर्शीद अली ने बताया कि जैसे मुझे पता चला कि पीएम मोदी यहां लैंड करने वाले हैं तो मैंने रात भर जागकर उनकी ये पेंटिंग बनाई. अली ने बताया कि उन्होंने रात 10 बजे पेंटिंग बनानी शुरू की और दो बजे जाकर पूरी हुई. इसके बाद वह पेंटिंग हाथ में लेकर तीन बजे से ही पीएम मोदी की झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर खड़े हैं.

9 साल से कर रहा इंतजार

जब नुर्शीद से पूछा गया कि नींद नहीं आई तो उनका जवाब था कि पीएम मोदी के लिए नींद नहीं आती. मैं 9 साल से पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रहा हूं. नुर्शीद ने अपना नाम मोदी भक्त नुर्शीद अली बताया और कहा कि मां-बाप से पहले पीएम मोदी का नाम लगाता हूं. उन्होंने मेरे देश का नाम रोशन किया है. मेरे लिए दीन (धर्म) से बढ़कर देश है. उन्होंने मेरे देश का नाम रोशन किया है.

दिल चीरकर देखो, पीएम मोदी निकलेंगे

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दूसरे देशों में मेरे देश का नाम रोशन किया है. नुर्शीद अली ने ये भी कहा कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं है बल्कि मोदी भक्त हैं. उन्होंने कहा, मैं बजरंग बली तो नहीं हूं, लेकिन अगर मेरा दिल चीरकर देखो तो इसमें पीएम मोदी निकलेंगे. 

नुर्शीद अली ने कहा कि मेरे तो सपने में भी पीएम मोदी आते हैं. जो हमें पूछता नहीं था, वो भी पूछते हैं कि कहां से आप हैं. नुर्शीद अली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये तस्वीर वो पीएम मोदी को दे पाएंगे या नहीं, लेकिन वो चाहते हैं कि एबीपी न्यूज के जरिए ये तस्वीर पीएम मोदी तक पहुंच जाएं.

यह भी पढ़ें

'आपके लिए वेज बनवाया है', पीएम मोदी ने याद किया जुड़ा 8 साल पुराना किस्सा, बोले- यूके की क्वीन ने मां की तरह...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला, ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर
TMC पर ले सकता चुनाव आयोग बड़ा फैसला! ममता बनर्जी-ऋतब्रत को बुलाया दिल्ली दफ्तर
टैक्स चोरी-काले धन पर कांग्रेस का केंद्र और BJP पर हमला, जानें क्या कहा?
टैक्स चोरी-काले धन पर कांग्रेस का केंद्र और BJP पर हमला, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
नंदीग्राम में TMC के अबू ताहिर ने कर दिया खेल, BJP को समर्थन, ममता को दी चुनौती
नंदीग्राम में TMC के अबू ताहिर ने कर दिया खेल, BJP को समर्थन, ममता को दी चुनौती

वीडियोज

Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget