एक्सप्लोरर

PM Modi Varanasi Visit: काशी के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जीता पीएम मोदी का दिल, बच्चों ने किया मंत्रोच्चारण...योग करके दिखाया

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने कहा कि में काशी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10-12 साल के छात्रों की प्रतिभा को देखकर हैरान हूं. पीएम मोदी ने छात्रों के शिक्षकों से मिलने की इच्छा भी जाहिर की.

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वांचल के सबसे बड़े अक्षय पात्र मिड डे मील किचन (Akshaya Patra Mid Day Meal Kitchen) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बच्चों के साथ बातचीत भी की. इस दौरन बच्चों ने पीएम मोदी को मंत्रोच्चारण सुनाया और योग करके दिखाया. यही नहीं बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को ढोल बजाकर उनका मनोरंजन भी किया, जिसे देख पीएम मोदी काफी खुश नजर आए और उन्होंने छात्र की पीठ थप-थपाकर उसका हौसला बढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी (Kashi) के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की प्रतिभा देख काफी खुश हुए. इसके बाद पीएम मोदी ने तीन दिवसीय सम्मेलन अखिल भारतीय शिक्षा समागाम का उद्घाटन किया. 

इस दौरान पीएम मोदी ने काशी के सरकारी स्कूलों (Kashi Govenrment School) में पढ़ने वाले छात्रों की प्रतिभा के बारे में वहां बैठे अतिथियों से बात की. पीएम मोदी ने कहा कि में काशी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10-12 साल के छात्रों की प्रतिभा को देखकर हैरान हूं. पीएम मोदी ने इस दौरान उन छात्रों के शिक्षकों से मिलने की इच्छा भी जाहिर की. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अभिभाषण में कहा कि मैं यहां आने से पहले 10-15 मिनट उन बच्चों के बीच में रहा. इस दौरान मुझे हमारे सामान्य परिवारों के बच्चों की प्रतिभा को देखने का अवसर मिला. उन्होंने कहा काशी के सरकारी स्कूलों में छात्रों की प्रतिभा ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. 

PM Modi Varanasi Visit: काशी के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जीता पीएम मोदी का दिल, बच्चों ने किया मंत्रोच्चारण...योग करके दिखाया

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तारीफ की

पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) की विशेषताओं का बखान करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य आधार शिक्षा को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के विचारों से जोड़ना है. उन्होंने कहा हमारे देश में मेधा की कभी कमी नहीं रही, लेकिन दुर्भाग्य से हमें ऐसी व्यवस्था बनाकर दी गई थी, जिसमें पढ़ाई का मतलब नौकरी ही माना गया. 

बहुत बड़ा बदलाव रह गया था

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद शिक्षा नीति में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ, लेकिन बहुत बड़ा बदलाव रह गया था. अंग्रेजों की बनाई व्यवस्था कभी भी भारत के मूल स्वभाव का हिस्सा नहीं थी और न हो सकती. प्रधानमंत्री ने कहा कि नई नीति में पूरा फोकस बच्चों की प्रतिभा और चॉइस के हिसाब से उन्हें skilled बनाने पर है. हमारे युवा skilled हों, confident हों, practical और calculative हो, शिक्षा नीति इसके लिए जमीन तैयार कर रही है.

नए कॉलेज खुल रहे

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए देश के एजुकेशन सेक्टर में एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर overhaul पर भी काम हुआ है. उन्होंने कहा आज देश में बड़ी संख्या में नए कॉलेज खुल रहे हैं, नए विश्वविद्यालय खुल रहे हैं, नए IIT और IIM की स्थापना हो रही है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति अब मातृभाषा में पढ़ाई के रास्ते खोल रही है. इसी क्रम में, संस्कृत जैसी प्राचीन भारतीय भाषाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

'तू बोलना नशे में था...' नूपुर को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को समझाते अजमेर पुलिस का Video वायरल, सरकार ने लिया ये एक्शन

Railway Update: स्टेशन निकलने से पहले जरूर जान लें अपनी ट्रेन का स्टेटस, रेलवे ने कुल 148 ट्रेनों को किया कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget