एक्सप्लोरर

36th National Games: पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, कहा- 'जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया का भाव है'; जानिए इस बार क्या है खास

PM Modi Inaugurates National Games: देश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 7 साल बाद हो रहा है. ये अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ. गुजरात को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है.

National Games 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, सबसे बड़ा खेल उत्सव होने जा रहा है. ये ऐतिहासिक माहौल शब्दों से परे है. जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया का भाव है. ये अभूतपूर्व है, अद्भुत है. मैं खेल की दुनिया के आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए आगाज है. खेलों में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. ये खेल उत्सव भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

देश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 7 साल बाद हो रहा है. ये उद्घाटन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ. गुजरात को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है. इस बार इन खेलों के लिए किसी शहर का नाम तय नहीं किया गया है. राज्य के 6 अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में ओलंपियन पीवी सिंधु, नीरज चोपड़ा और रवि कुमार दहिया भी मौजूद रहे. इसके अलावा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए. इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया.

कई कलाकारों ने दी प्रस्तुति

उद्घाटन समारोह के दौरान कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोग गरबा करते हुए भी दिखाई दिए. इस कार्यक्रम में मशहूर गायक मोहित चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति दी. उन्होंने फिल्म रॉकस्टार का ‘नादान परिंदे‘ गाना गाया. शंकर महादेवन ने भी इस कार्यक्रम में अपने गानों से लोगों का मनोरंजन किया.

क्या-क्या हुआ कार्यक्रम में

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गुजरात कि विकास यात्रा को दिखाया गया. इसमें आजादी के बाद से गुजरात के विकसित राज्य बनने तक का सफर शामिल था. इसमें ये भी बताया गया कि गुजरात को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कितना योगदान रहा. इसके अलावा गुजरात के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने भावनगर में किया 6000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, कहा- हमारे लिए सत्ता का मतलब सिर्फ सेवा

PM Modi Gujarat Visit: चुनावी साल में पीएम मोदी का 9वां गुजरात दौरा, अब तक 53 हजार करोड़ से ज्यादा की स्कीम्स सौंपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Embed widget