एक्सप्लोरर

PM Modi Photo: सुनहरा कुर्ता, सफेद धोती और पटका डालकर राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, देखें पहली तस्वीर

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी राम मंदिर गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या पहुंचे. वह राम मंदिर में पीतांबर वस्त्र धारण कर पहुंचे हैं. उन्होंने सफेद रंग धोती और सुनहरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है. उनके गले में सफेद रंग का पटका भी लटका हुआ है. पीएम मोदी प्रभु श्रीराम के लिए चांदी का छत्र लेकर पहुंचे, जिसे उन्होंने पुजारी को सौंप दिया है. पीएम मोदी के अलावा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. 

प्रधानमंत्री राम मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं. उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चीफ मोहन भागवत भी मौजूद हैं. पीएम मोदी समेत पांच लोग राम मंदिर गर्भगृह में दाखिल होंगे. इसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस चीफ मोहन भागवत और राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास मौजूद रहने वाले हैं. प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में कई महीने से तैयारी चल रही थी.

11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे थे पीएम मोदी

पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले 11 दिनों से विशेष अनुष्ठान कर रहे थे. इसकी शुरुआत 12 जनवरी से हुई थी. पीएम ने एक मैसेज के जरिए लोगों को विशेष अनुष्ठान की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि उनके लिए ये सौभाग्य की बात है कि वह इस पुण्य अवसर का साक्षी बन रहे हैं. विशेष अनुष्ठान के दौरान पीएम सात्विक भोजन कर रहे थे और जमीन पर सो रहे थे. वह सिर्फ नारियल पानी ही पी रहे थे. उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों को साफ करने की गुजारिश भी की थी.

दक्षिण भारत के मंदिरों के दौरे पर थे पीएम मोदी

प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने उन जगहों और धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे थे, जिनका जिक्र रामायण में किया गया था. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित पंचवटी से मंदिर दौरे की शुरुआत की, जो तमिलनाडु के धनुषकोडी में जाकर खत्म हुई. पीएम मोदी ने रविवार को अरिचल मुनाई के पास राम मंदिर में पूजा करके देश के दक्षिणी हिस्सों में रामायण से संबंध वाले मंदिरों की अपनी आध्यात्मिक यात्रा पूरी की. 

पीएम मोदी ने रविवार को समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए. मोदी ने श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा की और दर्शन किए, जो धनुषकोडी और अरिचल मुनाई की ओर जाने वाले रास्ते पर है. तमिल में कोठंडारामस्वामी भगवान राम को धनुष और बाण से दर्शाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में होंगे तीन तल, यहां जानें तीनों फ्लोर की A टू Z डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget