एक्सप्लोरर

Parliament Live Updates: संसद से पीएम मोदी की अपील, किसानों को अपना आंदोलन खत्म कर देना चाहिए, जो कमी होगी उसे दूर करेंगे

Parliament PM Modi Speech Rajya Sabha Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं. संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने किसान आंदोलन पर खूब हंगामा किया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

Live Updates: PM Narendra Modi expected to reply to President Ramnath Kovinds address today in Rajyasabha Parliament Live Updates: संसद से पीएम मोदी की अपील, किसानों को अपना आंदोलन खत्म कर देना चाहिए, जो कमी होगी उसे दूर करेंगे

Background

नई दिल्ली: Parliament PM Modi Speech LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब देंगे. वहीं, लोकसभा में भी आज गतिरोध खत्म हो सकता है. लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी और पीएम मोदी सुबह करीब 10:30 बजे अपना जवाब सदन के सामने रखेंगे. पीएम मोदी के किसान आंदोलन पर बोलने की भी उम्मीद की जा रही है और कल हुए उत्तराखंड हादसे पर भी पीएम की ओर से बयान आ सकता है

 

पीएमओ ने कर दिया है ट्वीट

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के संसद में बोलने को लेकर ट्वीट कर दिया है और साफ कर दिया है प्रधानमंत्री राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे.

 

[tw]https://twitter.com/PMOIndia/status/1358618739986493441?s=20[/tw]

 

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़ा विपक्ष

 

ससंद के बजट सत्र के दौरान अधिकतर विपक्षी सांसदों ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया और सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की. हालांकि इसी दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन के सामने कृषि कानूनों के फायदे बताते हुए सवाल उठाने वालों को कृषि कानूनों के प्रावधानों पर चर्चा करने का न्योता भी दिया था.

 

कृषि मंत्री तोमर ने क्या कहा था?

 

कृषि मंत्री तोमर ने कहा था, ‘’हमारी सरकार गांवों और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों को भड़काया जा रहा है कि उनकी जमीन चली जाएगी. कोई हमें बताए कि कानून के किस प्रावधान में किसानों की जमीन छीनने का जिक्र है? उन्होंने कहा, ''विपक्ष और कानून संगठन बताएं कि इस कानून में काला क्या है?'' उन्होंने यह भी कहा, ''संधोधन में बदलाव के प्रस्ताव का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इन कानूनों में कुछ गलत है.''

 

लोकसभा में टूट सकता है

 

बजट सत्र का पहला हफ्ता हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध टूट सकता है. राज्यसभा में सुबह पीएम के भाषण के बाद लोकसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आगे बढ़ सकती है. पिछले हफ्ते लोकसभा में सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी.

 

यह भी पढ़ें-

 

जहां कभी महिलाओं ने शुरू किया था चिपको आंदोलन वहीं आई त्रासदी, रैणी गांव पर बिगड़ते पर्यावरण की मार

 

अमित शाह का शिवसेना पर वार, कहा- विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का फोटो लगाकर वोट लिया, सत्ता के लिए सिद्धांतों को तोड़ा

12:02 PM (IST)  •  08 Feb 2021

पीएम मोदी ने कहा कि MSME सेक्टर में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा हो रहे हैं. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नीति के तहत नॉर्थ ईस्ट और नक्सल क्षेत्रों में समस्याएं खत्म हो रही हैं. उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत को बल देना होगा. कोरोना काल में सीमा पर चुनौती दी गई और हमारे जवानों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है. LAC पर हमारी नीति साफ है.
11:38 AM (IST)  •  08 Feb 2021

पीएम मोदी ने कहा कि देश में इन दिनों नई आंदोलनजीवियों की नई जमात सामने आई है. ये टोली किसी के भी आंदोलन में चले जाते हैं. ये लोग अपना आंदोलन खड़ा नहीं कर सकते हैं. देश में नया FDI भी आया है. इसका मतलब फोरन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट नहीं फोरन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी है. हमें इनसे बचने और जागरुक रहने की जरूरत है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget