एक्सप्लोरर

अमित शाह का शिवसेना पर वार, कहा- विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का फोटो लगाकर वोट लिया, सत्ता के लिए सिद्धांतों को तोड़ा

केंद्रीय गृमहंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएम पद की लालसा में उद्धव ठाकरे ने बाला साहब के सिद्धांतों को तापी नहीं में बहा दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिद्धांतों के लिए राजनीति करने वाली पार्टी है.

मुंबई: शिवसेना के गढ़ कोकण पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य की महाविकास आघाडी की सरकार पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए जनता के जनादेश का अनादर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने सत्ता की लालसा में 'अपवित्र गठबंधन' किया. उन्होंने कहा कि अगर हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज की शिवसेना की राह चलते तो शायद शिवसेना का अस्तित्व ही नहीं बचता . महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पूर्व सीएम और बीजेपी से राज्यसभा सांसद नारायण राणे के मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे.

अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

  • अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सिद्धांतों के लिए राजनीति करने वाली पार्टी है ना कि राजनीति के लिए सिद्धांतों को तोड़ने वाली पार्टी है.
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा, "शिवसेना को सीएम पद देने को लेकर कोई वादा नहीं किया गया था. मैं बंद कमरे में चर्चा करने वालों में से नहीं हूं. जो करता हूं डंके की चोट पर और खुले तौर पर करता हूं. हमारी सरकार आने के पहले हमने जनता से वादा किया था कि 370 की कलम को सत्ता में आने के बाद उखाड़ फेकेंगे जो हमने कर दिखाया. 500 साल से जिस राम मंदिर को लेकर हिंदू इंतजार कर रहा था उसका इंतजार भी अगले 2 सालों में खत्म हो जाएगा.
  • अमित शाह ने कहा कि शिवसेना ने विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का पोस्टर लगाकर लोगों के वोट लिए और बाद में सीएम पद की लालसा में बाला साहब के सिद्धांतों को तापी नदी में उद्धव ठाकरे ने बहा दिया.
  • केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि बिहार चुनाव में जनता दल यूनाइटेड से ज्यादा बीजेपी की सीटें आईं लेकिन पीएम मोदी ने जो वादा किया था उसे निभाया और कम सीटें होने के बाद भी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया है.
  • महाराष्ट्र चुनाव के दौरान भी कई बार उद्धव ठाकरे और मैं एक मंच पर थे और बीजेपी ने कई बार इस बात का जिक्र भी किया कि सरकार आई तो फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे लेकिन उस वक्त उद्धव ठाकरे ने इसका विरोध नहीं किया.

बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा विधायक होने के बाद भी बीजेपी विपक्ष में है. एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस मिलकर चला रही है. महाराष्ट्र में आकर उन्होंने शिवसेना को निशाने पर लिया लेकिन दूसरी तरफ एनसीपी पर कुछ भी बोलने से वे बचते नजर आए.

नारायण राणे के मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे अमित शाह ने नारायण राणे के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने राणे को एक संघर्ष वाला नेता बताया. वहीं कोकण की जनता को इस बात का विश्वास भी दिलाया कि नारायण राणे का बीजेपी में पूरा सम्मान किया जाएगा.

किसान आंदोलन: कांग्रेस सांसद ने अक्षय कुमार पर साधा निशाना, सचिन तेंदुलकर को लेकर कह दी ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget