एक्सप्लोरर

'मध्य प्रदेश की नई टीम राज्य में नई उपलब्धि लाएगी...', कैबिनेट गठन से पहले बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश डबल इंजन की सरकार की नई टीम को हमारे श्रमिक परिवारों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा. गरीब का आशीर्वाद क्या कमाल कर सकता है, ये मैं अच्छी तरह जानता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर में 'मजदूरों का हित, मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, एमपी में नई सरकार है, नए मुख्यमंत्री बने हैं. मुझे उम्मीद है कि एमपी की नई टीम राज्य में नई उपलब्धि लाएगी. दरअसल, आज मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होना है.

पीएम ने कहा, मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार की नई टीम को हमारे श्रमिक परिवारों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा. गरीब का आशीर्वाद, उनका स्नेह और उनका प्यार क्या कमाल कर सकता है, ये मैं अच्छी तरह जानता हूं. मुझे बताया गया है कि जब हुकमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का ऐलान किया गया, तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया था. इस फैसले ने हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्योहारों के उल्लास और बढ़ा दिया. 

पीएम मोदी ने कहा, आज का ये आयोजन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है, सुशासन दिवस है. मध्य प्रदेश के साथ अटल जी का संबंध, उनकी आत्मीयता हम सभी जानते हैं. आज सांकेतिक तौर पर 224 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया है. आने वाले दिनों में ये राशि श्रमिक भाई-बहनों तक पहुंचेगी. मैं जानता हूं कि आपने कईं चुनौतियों का सामना किया है. लेकिन आपके सामने अब सुनहरे भविष्य की सुबह है. 

उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान हमने जो संकल्प लिए हैं, जो गारंटी दी है, उन्हें पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है. हर लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा MP में भी स्थान-स्थान पर पहुंच रही है. चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में ये यात्रा कुछ विलंब से शुरू हुई है. लेकिन उज्जैन से शुरू होने के कुछ ही दिन के भीतर इससे जुड़े 600 से अधिक कार्यक्रम हो चुके हैं, लाखों लोगों को इस यात्रा से सीधा लाभ मिल रहा है.

पीएम ने कहा, मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. गरीबों की सेवा, श्रमिकों सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है. हमारा प्रयास है कि देश का श्रमिक सशक्त बने और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें. MP का बहुत बड़ा क्षेत्र अपनी प्राकर्तिक सुंदरता के लिए, अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है. इंदौर समेत MP के कई शहर विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का प्रेरक उदाहरण बन रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'
असम, बंगाल, बिहार में गिरफ्तारियां, CJP की चेतावनी- 'रिहा करें नहीं तो...'

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget