एक्सप्लोरर

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी मिस्र में अल हाकीम मस्जिद का करेंगे दौरा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम?

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका दौरे के बाद मिस्र की यात्रा लिए रवाना होंगे. पीएम के तौर पर यह उनकी पहली यात्रा होगी. जहां वह मिस्र के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देंगे.

PM Narendra Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. जहां वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने, कारोबार और आर्थिक सहयोग के नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार (19 जून) को यह जानकारी दी है.

विनय क्वात्रा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं.’’ अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने पीएम को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. यह प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की मिस्र की पहली यात्रा होगी.

भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी अल हाकीम मस्जिद जाएंगे जिसका पुनरूद्धार बोहरा समुदाय के सहयोग से किया गया था. वह हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जाएंगे और शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिस्र की यह यात्रा वहां के राष्ट्रपति अल सीसी की भारत यात्रा के छह महीने के भीतर ही हो रही है जो इसके महत्व को दर्शाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस बात की उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र की यात्रा न केवल दोनों देशों के बीच संबंधों को गति प्रदान करना जारी रखेगी, बल्कि कारोबार और आर्थिक सम्पर्क के नए क्षेत्रों में भी सहयोग को विस्तार देगी.’’ विदेश सचिव ने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग को बढाने के क्रम में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वन एवं पर्यावरण मंत्री ने मिस्र की यात्रा की है. इसी प्रकार से मिस्र से भी तीन-चार मंत्रियों ने भारत की यात्रा की है.

द्विपक्षीय व्यापार होंगे मजबूत 
विदेश सचिव ने बताया कि अभी स्वेज नहर प्राधिकरण के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भारत आया हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों और मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया यूनिट’ के साथ भी संवाद करेंगे जिसका गठन मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा से लौटने के बाद मार्च में किया था. इस यूनिट में कई उच्च स्तरीय मंत्री शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किये जाएंगे. गौरतलब है कि मोदी और सीसी के बीच वार्ता के दौरान द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा करीब सात अरब डॉलर से आगामी पांच साल में 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया था. भारत और मिस्र के बीच रक्षा और सामरिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में प्रगाढ़ हुए हैं. दोनों देशों की सेनाओं ने इस साल जनवरी में पहला संयुक्त अभ्यास किया था.

ये भी पढ़ें- UCC: राजनाथ सिंह बोले, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी कह रहे हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget