एक्सप्लोरर

'बजरंग बली की जय...' भारतीयों पर जिस पाकिस्‍तानी चौकी से बरस रही थीं गोलियां उसे राजपूत रेजीमेंट ने ऐसे किया ध्‍वस्‍त, पढ़ें पूरी कहानी

Operation Sindoor: राजपूत रेजीमेंट ने बताया कि सेना ने पाकिस्तान की चौकियों और प्रोजेक्टाइल्स को ट्रैक कर तबाह कर दिया, जबकि पाकिस्तान भारत को इससे रोकने में नाकाम रहा.

'बजरंग बली की जय के साथ शुरू की जवाबी कार्रवाई और कुछ सेकेंड में ही उड़ी दीं दुश्मन की चार चौकियां.' भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट ने 10 मई की रात सीमापार से हो रही गोलीबारी का इस तरह मुंहतोड़ जवाब दिया था. राजपूत रेजीमेंट के मेजर ने बताया कि जम्मू में तैनात उनकी टीम को कमांडिग ऑफिसर ने दुश्मन की उस चौकी को तबाह करने का निर्देश दिया था, जहां से भारतीय नागरिकों पर फायरिंग की जा रही थी. इस कार्रवाई में चार चौकियों को थोड़ी ही देर में तबाह कर दिया गया, जिनमें से दो हाइब्रिड चौकियां थीं, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी लॉन्च पैड के तौर पर करते थे.

उन्होंने बताया कि सेना ने हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपनी सीमा से ही चारों चौकियों को ट्रैक किया, उनकी लोकेशन ट्रैक की और उड़ा दिया, जबकि पाकिस्तान भारत के कम्युनिकेशन सिस्टम और मॉनिटरिंग को जाम करने में पूरी तरह से असफल रहा.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत पर कई शहरों में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए. इस दौरान जम्मू और सीमा के पास मौजूद अन्य शहरों के सिविलियन एरिया में भी अटैक हुए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सेना की राजपूत रेजीमेंट तैनात थी. रेजीमेंट के मेजर ने कहा कि उनके कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें निर्देश दिया कि सीमा पर मौजूद चौकियों को तबाह कर दें, इन चौकियों से जम्मू सेक्टर के सिविलिन एरिया पर फायरिंग की जा रही थी. 

मेजर ने कहा, 'इन चार चौकियों में से दो का इस्तेमाल आतंकियों के लॉन्च पैड के तौर पर किया जाता था. इन चौकियों को लेकर भारतीय सेना के पास पहले से ही खुफिया जानकारी मौजूद थी कि ये क्या काम करती हैं.' उन्होंने बताया कि रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार, एके-राइफल्स की एडवांस्ड सीरीज, मशीनगन, ग्रेनेड लॉन्चर्स जैसे हथियारों के साथ भारतीय सेना ने दुश्मन के हमलों का करारा जवाब दिया.  

मेजर का कहना है कि सेना ने 'बजरंग बली की जय' के साथ जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें दुश्मन को तगड़ा नुकसान हुआ और उसके कम से कम 18-20 लोगों की जान गई. उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी का भी भारतीय सेना को लाभ मिला, जिससे पाकिस्तानी प्रोजेक्टाइल और चौकियों को ट्रैक कर उन्हें तबाह करने में आसानी हुई. एक और जवान ने बताया कि पाकिस्तान भारत के कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम करने और उसकी निगरानी को बाधित करने में असमर्थ रहा. 

22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इसके तहत पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया और उसने बॉर्डर पर फायरिंग शुरू कर दी, कई शहरों के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमला करने की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारत ने उसकी इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया. 3-4 दिन चली इस लड़ाई के बाद सीजफायर का ऐलान किया गया.

यह भी पढ़ें:-
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान राउंड 2? नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी- '2025 में इस्लामिक देश की होगी बर्बादी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget