एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे, जी 7 सम्मेलन में लेंगे भाग

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं. पीएम मोदी यहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने बताया कि वो यहां जी-7 में हिस्सा लेने सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय से मिले. 

पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा आएं हैं. दरअसल जापान, जी-7 समूह के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और भारत को इसमें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है. 

जी-7 में क्या चर्चा होगी?
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार (18 मई) बताया कि जी-7 समूह की बैठक में प्राथमिकताओं से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें सम्पर्क बढ़ाने, सुरक्षा, परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं स्वास्थ्य तथा विकास के अलावा डिजिटलीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दे शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि भारत तीन औपचारिक सत्र में हिस्सा लेगा, जिसमें प्रथम दो सत्र 20 मई को और तीसरा सत्र 21 मई को आयोजित किया जाएगा. प्रथम दो सत्र के विषय खाद्य, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और  पर्यावरण होंगे. वहीं, शांतिपूर्ण, टिकाऊ और प्रगतिशील विश्व जैसे विषयों को तीसरे सत्र में शामिल किया गया है.

क्वत्रा ने आगे बताया कि जापान के हिरोशिमा में इसी सप्ताह क्वाड समूह के नेताओं की बैठक होने की भी संभावना है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज हिस्सा लेंगे.

पीएम फुमियो किशिदा से इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जापान के पीएम फुमियो किशिदा और कुछ अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.  उन्होंने बताया कि जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता में आर्थिक मामलों सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी.  हिरोशिमा में पीएम मोदी, महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- इंडो-पैसिफिक अखाड़े के बड़े महारथी बन तीन अहम बैठकों में शरीक होंगे पीएम मोदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget