एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा, हजारों करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, जान लें आपके काम की कौन सी

पीएम मोदी दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और बोकारो-धामरा पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के रूप में जाना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान बिहार के मोतिहारी और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी बिहार में 7,200 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 5,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, रोजगार, ग्रामीण आजीविका और डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देंगे. पीएम मोदी मोतिहारी में रेल, सड़क, आईटी, मत्स्य पालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वे पटहना, मोतिहारी, दरभंगा और मालदा टाउन को दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों से जोड़ने वाली चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

बिहार को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात
बिहार में प्रमुख रेल परियोजनाओं में समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन पर स्वचालित सिग्नलिंग का उद्घाटन और दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर खंडों का दोहरीकरण शामिल है, जिनकी लागत 580 करोड़ रुपये है. इसके अलावा पीएम मोदी पाटलिपुत्र में वंदे भारत रखरखाव सुविधा और दरभंगा-नरकटियागंज लाइन के दोहरीकरण सहित 4,080 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

पीएम मोदी सड़क बुनियादी ढांचे के तहत आरा बाईपास और एनएच-319 के पररिया-मोहनिया खंड की चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ करेंगे, जिसकी लागत 820 करोड़ रुपये है और इसके शुरू होने से दिल्ली-कोलकाता गोल्डन क्वाड्रिलेटर तक पहुंच बेहतर होगी.

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया का उद्घाटन 
बिहार की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री दरभंगा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) सुविधा और पटना में एक इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्टार्ट-अप्स और आईटी/आईटीईएस निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.

मछली चारा मिलों का भी करेंगे शुभारंभ 
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन के लिए नई सुविधाओं जैसे हैचरी, एक्वाकल्चर इकाइयों और मछली चारा मिलों का शुभारंभ करेंगे.
इसके अलावा, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत लगभग 1,950 करोड़ रुपए है. यह परियोजना घरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगी तथा रिटेल आउटलेट्स पर सीएनजी उपलब्ध कराएगी.

प्रधानमंत्री मोदी दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और बोकारो-धामरा पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के रूप में भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'ब्रेकिंग बैड' से 'प्रिजेन ब्रेक' तक, एमके स्टालिन ने सीएम विजय पर साधा निशाना
'ब्रेकिंग बैड' से 'प्रिजेन ब्रेक' तक, एमके स्टालिन ने सीएम विजय पर साधा निशाना
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget