एक्सप्लोरर

15 अप्रैल को मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का होगा उद्घाटन, खुली जीप में घूम सकते हैं पीएम

15 अप्रैल के उद्घाटन को मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करने की योजना है. सूत्रों के मुताबिक उस दिन के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी इस एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से पर रोड शो की तरह खुली जीप में घूमेंगे जबकि सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली, खासकर पूर्वी दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के लोगों को जिस दिन का इंतज़ार था वो अब जल्द आने जा रहा है. दिल्ली को मेरठ से सीधे जोड़ने वाले मेरठ एक्सप्रेसवे का पहला चरण 15 अप्रैल को पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगा और जनता के लिए खुल जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 15 अप्रैल को एक्सप्रेसवे के पहले हिस्से को औपचारिक तौर पर जनता के लिए खोल देंगे. लगभग 9 किलोमीटर लंबे इस पहले चरण के खुलने से पूर्वी दिल्ली और गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम और वैशाली में रहने वाले लोगों के लिए आना जाना आसान होने की उम्मीद है.

रोड शो कर सकते हैं पीएम मोदी

15 अप्रैल के उद्घाटन को मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करने की योजना है. सूत्रों के मुताबिक उस दिन के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी इस एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से पर रोड शो की तरह खुली जीप में घूमेंगे जबकि सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहेंगे. रविवार होने के चलते 15 अप्रैल का दिन चुना गया है ताकि लोगों को असुविधा न हो.

काम में देरी पर पीएम ने लगाई थी फटकार

इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास दिसम्बर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में किया था. तब इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिसंबर 2019 तक की समयसीमा दी गई थी लेकिन शुरुआत में काम शुरू करने में देरी हुई. प्रधानमंत्री ने काम में हो रही देरी पर अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा था कि उन्हें फीता काटने का शौक़ नहीं है. शुरुआत में ज़मीन अधिग्रहण को लेकर कॉन्ट्रैक्ट देने में देरी से परियोजना का काम धीरे शुरू हुआ लेकिन अब सड़क परिवहन मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट देने के बाद इस चरण को मात्र डेढ़ साल में पूरा कर एक रिकॉर्ड बनाया गया है.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का भी होगा उद्घाटन

मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ साथ पीएम मोदी गाज़ियाबाद के कुंडली से हरियाणा के पलवल को जोड़ने वाली 135 किलोमीटर लंबी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की भी शुरुआत करेंगे. दिल्ली में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने में एक्सप्रेसवे मदद करेगा क्योंकि गाज़ियाबाद से हरियाणा जाने के लिए ट्रकों और भारी वाहनों को दिल्ली में घुसने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

बागपत में राजनीतिक रैली को भी करेंगे सम्बोधित

2019 के चुनाव के मद्देनजर इन दोनों एक्सप्रेसवे को समय के भीतर पूरा करने को मोदी सरकार बड़ी उपलब्धि मानती है और इसलिए इस मौके का सियासी सन्देश देने की भी कोशिश की जाएगी. दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की इस पुरानी मांग को पूरा करने का जश्न एक रैली के रूप में मनाया जाएगा. सम्भावना है कि उद्घाटन के बाद मोदी बागपत के पास एक रैली को भी सम्बोधित करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget