एक्सप्लोरर

अपने सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक मैराथन मंथन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. बैठक के महत्व का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये कल और परसों, दो दिनों तक चलेगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी मंत्रियों के साथ मैराथन मंथन करने वाले हैं. पिछले महीने की 21 तारीख़ को भी उन्होंने मंत्रिपरिषद की ऐसी ही बैठक की थी. मंत्रिपरिषद में सरकार के सभी मंत्री शामिल होते हैं. सूत्रों के मुताबिक अगले हफ़्ते भी इन बैठकों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

कामकाज की होगी समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. बैठक के महत्व का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये कल और परसों, दो दिनों तक चलेगी. 3 और 4 जनवरी को होने वाली इस मैराथन बैठक में अबतक सरकार के अलग अलग मंत्रालयों द्वारा किए गए कामों की समीक्षा के साथ साथ उनकी भावी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. सभी मंत्रालयों को कहा गया है कि उनके मंत्रालय से जुड़ी एक बड़ी योजना का ख़ाका तैयार रखा जाए.

अलग-अलग ग्रुप में होगी चर्चा

दरअसल इसी तरह की एक बैठक पीएम मोदी ने पिछले महीने की 21 तारीख़ को भी बुलाई थी. उस बैठक में चर्चा करने के लिए भारत सरकार के अलग अलग मंत्रालयों को कई ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप बनाते समय इस बात का ख्याल रखा गया था कि आपस में मिलते जुलते काम वाले मंत्रालय ही एक ग्रुप में शामिल किए जाएं. जैसे कृषि, पशुपालन और डेयरी, ग्रामीण विकास और पंचायती राज को एक ग्रुप में शामिल किया गया था. सूत्रों के मुताबिक़ सभी मंत्रालयों को नौ ग्रुप में शामिल किया गया था जिन्हें बारी-बारी से किए गए काम और भावी योजनाओं के बारे में प्रेजेंटेशन देना था. 21 दिसम्बर की बैठक में बुनियादी ढांचे पर बने ग्रुप के अलावा कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े ग्रुप ने ही अपना प्रेजेंटेशन दिया था.

कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर

इस बीच सियासी हलकों में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा भी जोरों पर है. ऐसी अटकलें हैं कि मकर संक्रांति के बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं. हालांकि सरकार के सूत्र तो सम्भावित फेरबदल और इन बैठकों के बीच किसी सम्बन्ध से इनकार कर रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget