एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की यूट्यूबर्स से अपील, 'जब मैं क्रिएटिव कम्यूनिटी के बीच हूं तो, हम सब साथ मिलकर...'

YouTube Fanfest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूबर कम्युनिटी से स्वच्छता अभियान , डिजिटल पेमेंट और लॉकल फॉर वॉकल जैसे विषयों के प्रति लोगों को प्रेरित करने की अपील की है.

YouTube Fanfest India 2023: यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह एक साथी यूट्यूबर के तौर पर लोगों के बीच आकर बेहद खुश हैं. वह पिछले 15 साल से यूट्यूब चैनल के जरिए देश और दुनिया से जुड़े हैं. मेरे पास बहुत सारे सब्सक्राइबर्स हैं.

पीएम ने कहा, ''मैं वर्षों से देख रहा हूं कि आपका कंटेंट कैसे लोगों को प्रभावित करता रहा है. आज हमारे पास मौका है कि हम इसे और प्रभावशाली बना सकते हैं और देश की बड़ी आबादी के जीवन में बदलाव ला सकते हैं. हम एक साथ मिलकर कितने ही लोगों को सशक्त कर सकते हैं.''

पीएम ने बताया, "जब मैं देश की क्रिएटिव कम्यूनिटी के बीच हूं तो मेरा मन कर रहा है कि मैं आपके सामने कुछ विषय रखूं. यह विषय मास मूवमेंट से जुड़े हैं. देश की जनता की शक्ति इनकी सफलता का आधार है. इसमें पहला विषय स्वच्छता है."

स्वच्छ भारत बना बड़ा अभियान
उन्होंने बताया, ''पिछले 9 साल में स्वच्छ भारत एक बड़ा अभियान बना. इसमें सभी ने अपना योगदान दिया. बच्चे इसमें इमोशनल पावर लेकर आए. सेलेब्रेटीज इसे ऊंचाइयों पर ले गए. जन-जन ने इसको भारत के कोने-कोने में एक मिशन बना दिया और यूट्यबर्स ने इस सफाई को और कूल बना दिया, लेकिन जब तक स्वच्छता भारत की पहचान न बन जाए हमें रुकना नहीं है."

डिजिटल पेमेंट के लिए लोगों को प्रेरित करें
इसके बाद पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "यूपीआई की सफलता के कारण भारत आज दुनिया की डिजिटल पेमेंट में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है. आप (यूट्यूबर्स) अपनी वीडियो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित करें."

वोकल फॉर लोकल
प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को लेकर कहा,"हमारे देश में स्थानीय लेवल इतने सारे प्रोडक्ट बनते हैं. हमारे स्थानीय कारीगरों की स्किल लाजवाब होती है. आप इन्हें भी अपने काम की मदद से प्रमोट कर सकते हैं और भारत की स्थानीय चीजों के लिए वोकल होकर मदद कर सकते हैं. जिस प्रोडक्ट में हमारे देश की मिट्टी और देश के मजदूर का पसीना शामिल हो, उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे." 

चैनल सब्स्क्राइब करने की अपील
इसके बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से अपना यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने और चैनल की हर अपडेट पाने के लिए बेल आइकन दबाने की अपील की.

यह भी पढ़ें- Sanatana Row: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि बोले, 'सनातन अविनाशी है और उसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget