एक्सप्लोरर

अबू धाबी में मंदिर के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने किया कुरान का जिक्र, जानें क्या कहा

PM Modi Inaugurates Temple: पीएम मोदी ने अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि हमें विविधता में बैर नहीं दिखता, हमे विविधता ही विशेषता लगती है.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी) को अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के बाद कुरान का जिक्र किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि मंदिर वैश्विक एकता का प्रतीक है. 

पीएम मोदी ने कहा, ''मंदिर की दीवारों पर हिंदू धर्म के साथ-साथ इजिप्ट की hieroglyphics और कुरान की कहानियां भी उकेरी गई है.'' उन्होंने आगे कहा कि यह मंदिर साम्प्रदायिक सद्भाव और विश्व की एकता का प्रतीक होगा. अबू धाबी का ये विशाल मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, ये मानवता की साझी विरासत का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति और हमारी आस्था हमें विश्व कल्याण के संकल्पों का हौसला देती है. भारत इस दिशा में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अबू धाबी के मंदिर की मानवीय प्रेरणा हमारे इन संकल्पों को ऊर्जा देगी और उन्हें साकार करेगी. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, उसका हर एक पल और परमात्मा ने जो शरीर दिया है,  उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है. 140 करोड़ लोग मेरे आराध्य देव हैं. 

राम मंदिर का किया जिक्र 
पीएम मोदी ने कहा कि ये समय भारत के अमृतकाल का समय है. ये हमारी आस्था और संस्कृति के लिए भी अमृतकाल का समय है. उन्होंने कहा, ''अभी पिछले महीने ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है. रामलला अपने भवन में विराजमान हुए हैं. पूरा भारत और हर भारतीय उस प्रेम में उस भाव में अभी तक डूबा हुआ है.'' 

बता दें कि दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से ये मंदिर बना है. 

ये भी पढ़ें- 'ये गणपति महोत्सव की तरह', अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन तो बोले भारतीय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget