एक्सप्लोरर

'ये गणपति महोत्सव की तरह', अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन तो बोले भारतीय

PM Modi Inaugurates Temple: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साह से भाग लिया.

PM Modi Inaugurates Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी, 2024) को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में भारतीय मूल के सदस्य बड़ी संख्या में परंपरागत परिधानों में शामिल हुए. परंपरागत महाराष्ट्रीय साड़ी पहने मोक्षा रांगणेकर ने मंदिर में नृत्य करते हुए प्रवेश किया. उनके साथ उनके राज्य के लोग भी थे.

यूएई में 32 वर्ष से रह रहीं रांगणेकर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘‘अब हमारे गणपति का मंदिर यहां भी है. यह हमारे लिए इस साल गणपति महोत्सव जल्दी आयोजित होने की तरह है. हम वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे.’’ ओड़िया समुदाय के लोगों के लिए भी मंदिर विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह यूएई का पहला मंदिर है जिसमें भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा है. 

किसने क्या कहा?
यहां एक तेल और गैस कंपनी के लिए काम करने वाले कार्तिक सिंह ने कहा, ‘‘यूएई के दूसरे हिस्सों में भी मंदिर हैं लेकिन भगवान जगन्नाथ की कोई प्रतिमा नहीं है. यह हमारे लिए अद्भुत क्षण है.’’ बांग्ला भाषी परिवारों की महिलाओं ने मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर धूनी नाच किया. 

पेशे से इंजीनियर स्तुप्ता दास ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कहा, ‘‘जब हम मां दुर्गा का स्वागत करते हैं तो यह नृत्य करते हैं. आज हम अपने भगवान का आह्वान उस धरती पर कर रहे हैं जिसे अब हम अपना घर कहते हैं.’’ तमिलनाडु के बच्चों ने परंपरागत मुंडू पहनकर मंदिर के कार्यक्रम में भाग लिया.  साल 2022 तक यूएई में रहीं बेंगलुरु की बी गायत्री प्रकाश समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से भारत से यहां आई हैं. 

बता दें कि दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप स्थित बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है. इस मंदिर को करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- UAE के बाद एक और मुस्लिम देश में बनेगा भव्य मंदिर, सारी औपचारिकताएं भी पूरी, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget