एक्सप्लोरर

पीएम के बयान पर फिर गरमाया तीन तलाक का मुद्दा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अड़ा

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी के ताजा बयान के बाद मुस्लिमों में तीन तलाक पर बहस फिर गर्म हो गई. उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पीएम ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से बचाने की बात कही. अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक पर अड़ गया है.

मुस्लिम महिलाओं का शोषण खत्म होना चाहिए

भुवनेश्वर में तीन तलाक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं का शोषण खत्म होना चाहिए. उनके साथ न्याय होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई सामाजिक बुराई है तो समाज को जागना चाहिए और न्याय प्रदान करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर : पिछले 24 घंटों में 3 हत्याएं, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

वह केवल सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मुस्लिम महिलाओं को शोषण का सामना नहीं करना चाहिए. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मुस्लिम समुदाय में संघर्ष नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह केवल सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं.

सरकार के मंत्री नितिन गडकरी पीएम का संदेश लेकर आए

पीएम मोदी का भाषण कैमरे पर नहीं बंद कमरे में हुआ था. लेकिन, मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी पीएम का संदेश लेकर आए. वहीं लखनऊ में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में मुस्लिम धर्मगुरू तीन तलाक के पक्ष में ही नजर आए.

यह भी पढ़ें : सूरत : पीएम मोदी का 11 किमी का 'रोड-शो', जानें 11 खास बातें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा है कि उनसे 5 करोड़ मुस्लिमों के बीच सर्वे कराया. 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं ने शादी और तलाक के मामले में शरई कानून को सही माना. वहीं ये मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है.

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ 11 मई से सुनवाई शुरू करने वाली है

सुप्रीम कोर्ट के जजों की संविधान पीठ 11 मई से तीन तलाक के सवाल पर सुनवाई शुरू करने वाली है. सुप्रीम कोर्ट इस सवाल का जवाब तलाश करेगा कि क्या मुस्लिम पर्सनल लॉ में तलाक जैसे प्रावधान संविधान की कसौटी पर खरे हैं या नहीं?

यह भी पढ़ें : MCD चुनाव से पहले पुदुच्चेरी की एलजी किरण बेदी ने दिल्ली पर किया चुभता हुआ ट्वीट

जानना जरूरी :

तीन तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ में है

तीन तलाक पर 11 मई से सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ में रोज सुनवाई होगी

लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक को सही बताया

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम महिलाओं के लिए 18001028426 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया

केंद्र सरकार तीन तलाक खत्म करने के पक्ष में है

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी
'नीतीश बाद में जाते तो ज्यादा नुकसान होता', कांग्रेस बैठक में ऐसा क्यों बोलीं सोनिया गांधी

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget