एक्सप्लोरर

G20 Summit: बाली की मुलाकात ने खोले पीएम मोदी- शी जिनपिंग संवाद के बंद दरवाजे

जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक में बाली पहुंचे पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने शिष्टाचार मुलाकात की. कोरोना और फिर पूर्वी लद्दाख के सीमा तनाव ने दोनों नेताओं के बीच सीधे संवाद के रास्तों को बंद कर दिया था.

PM Modi Meets Xi Jinping: इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी 20 शिखर बैठक ने भारत और चीन के रिश्तों में बीते 20 महीनों से जमी सीमा तनाव की बर्फ को पिघलाने का मौका दे दिया. जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज की मेज पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात और बातचीत हुई. 

रात्रिभोज के खत्म होने पर मेजबान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से मिलने पहुंचे राष्ट्रपति शी जिनपिंग. इस दौरान विडोडो के करीब बैठे पीएम नरेंद्र मोदी भी उठे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ न केवल हैंडशेक हुआ बल्कि कुछ देर बातचीत भी हुई. इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लिउयान भी मौजूद थीं. इतना ही नहीं रात्रिभोज की इस मुलाकात में जहां पहले दोनों नेता मिले वहीं बाद में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी पहुंच गए.

केवल शिष्टाचार मुलाकात?
भारतीय खेमे के सूत्रों के मुताबिक यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी. सो इसमें केवल सामान्य शिष्टाचार के विषय पर बात हुई. हालांकि तस्वीरें बयान करती हैं कि करीब तीन-चार मिनट तक दोनों नेता बात करते रहे और दोनों के बॉडी लैंग्वेज में भी काफी सहजता नजर आई.

दो साल बाद मिले दोनों नेता
चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा थी. साथ ही दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की यह पहली मुलाकात का 24 महीने बाद हुई यह पहली मुलाकात थी जो कैमरों में कैद हुई.  इससे पहले मोदी और जिनपिंग सितंबर 2022 में समरकंद में भी साथ थे. लेकिन उनके बीच किसी मुलाकात या बातचीत की कोई तस्वीर नजर नहीं आई. बाली से पहले दोनों नेता आमने-सामने की मुलाकात में नवंबर 2019 में ब्रासीलिया में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात के लिए मिले थे. 

हालांकि उसके बाद पहले कोरोना और फिर पूर्वी लद्दाख के सीमा तनाव ने दोनों नेताओं के बीच सीधे संवाद के रास्तों को बंद कर दिया.  इतना ही नहीं भारत और चीन के बीच जून 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष और उसमें 20 भारतीय सैनिकों की मौत ने तो बाद में बातचीत की रही-सही संभावनाओं को भी धुंधला दिया. 

इन नेताओं से मिले थे दोनों नेता
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब सीमा तनाव के बीच बातचीत की कवायद को शुरु करने की कोशिश जी20 बैठक के दौरान की गई हो.  इससे पहले 2017 में डोकलाम सीमा तनाव के बाद जर्मनी के हैमबर्ग में जुलाई 2017 की जी 20 शिखर बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी. इतना ही नहीं इस मुलाकात के बाद अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक मुलाकातों का सिलसिला पहले वुहान और फिर महाबलीपुरम में आगे बढ़ा. 

क्या जुड सकती हैं अनौपचारिक संवाद की कड़ियां?
साल 2019 में महाबलीपुरम की अनौपचारिक बैठक के बाद से दोनों देशों के बीच कोई यह सिलसिला भी करीब तीन साल से रुका हुआ है.  ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या बाली की मुलाकात के बाद क्या अनौपचारिक शिखर संवाद की यह कड़ियां जुड़ती हैं. 

इतना ही नहीं बाली की शिखर बैठक ने भारत की जी 20 अध्यक्षता का रास्ता भी कुछ आसान किया है.  चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के साथ शीर्ष संवादहीनता भारत के लिए जी 20 की मेजबानी की मुश्किलें बढ़ा सकती थी.  ऐसे में नेताओं के बीच हुए छोटे और अनौपचारिक संवाद ने भी दरवाजों को खोलने में मदद जरूर की है. ध्यान रहे कि अगले वर्ष भारत को जी 20 अध्यक्ष के तौर पर चीन और अमेरिका, जापान हों या रूस, सभी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की मेजबानी करनी है. बाली के बाद अगली शिखर बैठक दिल्ली में होगी.

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में दागी 100 मिसाइलें, कीव में ब्लैकआउट घोषित, स्थिति 'गंभीर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget