एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में दागी 100 मिसाइलें, कीव में ब्लैकआउट घोषित, स्थिति 'गंभीर'

Explosion In Kyiv: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को ये दावा किए एक दिन ही हुआ था कि ये युद्ध के अंत की शुरुआत है. इसी बीच मंगलवार को एक बार फिर कीव में धमाकों की आवाज सुनाई दी.

Explosions In Kyiv: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि युद्ध के अंत की शुरुआत हो गई है. खेरसॉन में रूसी सेना के पीछे हटने के बाद उन्होंने ये बयान दिया था. इस बयान के एक दिन बाद ही कीव में 2 धमाके होने की खबर सामने आई है. मंगलवार, 15 नवंबर 2022 को कीव में कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनाई दी है. इन धमाकों के बार धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया है.

रॉयटर्स के मुताबिक, राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बाली में बैठक कर रहे 20 देशों के समूह के नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया और उनके इस संबोधन के कुछ घंटों बाद यूक्रेन भर में हवाई हमले की चेतावनी दी गई. इस चेतावनी के बाद दो विस्फोट हुए, जिसकी गूंज कीव शहर ने सुनी और धुआं उठता देखा. वहीं, यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता का कहना है कि रूस ने देशभर में किए हमलों में लगभग 100 मिसाइलें दागीं. 

कीव में ब्लैकआउट घोषित

खेरसॉन से बाहर निकलने के बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला तेज कर दिया है. मंगलवार को रूसी सेना की ओर से कीव पर दो खतरनाक मिसाइल हमले में दो आवासीय इमारतों को निशाना बनाया गया है. हमले के बाद शहर में खतरे का सायरन भी बजने लगा था. खेरसॉन से रूसी सेना की वापसी के बाद यह सबसे बड़ा हमला है. वहीं, यूक्रेन की ओर से तैनात एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस के कई मिसाइलों को मार भी गिराया है.

इसके बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने आपातकालीन बिजली आपूर्ति बंद करने (ब्लैकआउट) की घोषणा की. रूस ने ऊर्जा और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया जिसके तुरंत बाद राजधानी कीव सहित अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई.

अधिकारियों ने स्थिति को बताया गंभीर

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थिति को "गंभीर" बताया और देशवासियों से बिजली के उपयोग में कटौती करने का आग्रह किया. बिजली प्रदाता कंपनी डीटीईके ने राजधानी में आपातकालीन ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा की. अधिकारियों ने अन्य जगहों पर भी इसी तरह के कदमों की घोषणा की है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर में एक आवासीय इमारत में एक शव मिला है. रूस ने इस इमारत को निशाना बनाया था.

जेलेंस्की की स्पीच के बाद रूस की प्रतिक्रिया

जेलेंस्की के संबोधन के बाद रूस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस ने नए मिसाइल हमले के साथ जी-20 में जेलेंस्की की पावरफुल स्पीच का जवाब दिया है. राष्ट्रपति स्टाफ के प्रमुख एंड्री यरमक ने ट्विटर पर लिखा कि क्या कोई गंभीरता से सोचता है कि क्रेमलिन वास्तव में शांति चाहता है. ये आज्ञा का पालन करना चाहता है. अंत में आतंकवादी हमेशा हारते हैं.

जेलेंस्की ने किया युद्ध के अंत का दावा

जेलेंस्की ने कहा था कि हम रूस के अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रह रहे हैं. खेरसॉन की सड़कों पर चलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि खेरसॉन को रूसी सैनिकों से आजाद करना युद्ध के अंत की शुरूआत है. उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया था कि रूस से खेरसॉन के वापस लेने में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं. अभी भी खेरसॉन के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से पर रूस का नियंत्रण है. हालांकि, जेलेंस्की ने खेरसॉन का दौरा सेना और नागरिकों का हौसला बढ़ाने के लिए क्या था.

ये भी पढ़ें: ‘युद्ध के अंत की शुरुआत है’, खेरसॉन से रूसी सेना की वापसी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया शहर का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget