एक्सप्लोरर

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने पर जताई प्रतिबद्धता

बाइडेन प्रशासन के किसी शीर्ष मंत्री की पहली यात्रा के तहत अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन तीन दिनों के दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे. उनके आने का उद्देश्य हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रमकता के मद्देनजर द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है.

नई दिल्ली: अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन अपनी पहली तीन देशों की विदेश यात्रा के तहत भारत पहुंचे हैं. ऑस्टिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और आपसी हितों पर चर्चा की. इसके बाद मोदी ने ट्वीट करके कहा कि भारत और अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं जो 'दुनिया की बेहतरी के लिए ताकत है.'

प्रधानमंत्री और ऑस्टिन के बीच हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी रक्षामंत्री ने द्विपक्षीय रक्षा संबंध को मजबूत करने की वॉशिंगटन की प्रतिबद्धता को दोहराया. साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति, स्थिरता के लिए रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की 'तीव्र इच्छा व्यक्त' की.

मोदी ने ट्वीट किया, "अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करके खुशी हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की. भारत और अमेरिका हमारी रणनीतिक साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं जो दुनिया के लिए अच्छी ताकत है."

ऑस्टिन की यात्रा का अगला पड़ाव जापान और दक्षिण कोरिया ऑस्टिन की पहली विदेश यात्रा के दौरान तीन देशों के दौरे में भारत तीसरा पड़ाव (जापान और दक्षिण कोरिया के बाद) स्थल है. उनकी इस यात्रा को (अमेरिकी राष्ट्रपति) जो बाइडेन प्रशासन द्वारा अपने करीबी सहयोगियों और क्षेत्र में साझेदारों के साथ मजबूत प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है.

ऑस्टिन ने ट्वीट किया, 'यहां भारत में आकर रोमांचित हूं. हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग की गहराई हमारी व्यापक रक्षा साझेदारी के महत्व को दर्शाती है और हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों पर मिलकर काम कर सकते हैं.'

अमेरिकी सरकार ने क्या कहा

अमेरिकी सरकार ने एक बयान में कहा कि रक्षामंत्री ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के नेतृत्व पर भरोस जताया और इलाके में समान विचार रखने वाले साझेदारों से बढ़ रहे संबंध से साझा लक्ष्य को प्रोत्साहन मिलेगा. बयान में कहा गया, 'दोनों पक्ष इलाके में मुक्त एवं खुली व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. दोनों पक्षों ने इलाके में साझाी चुनौतियों पर चर्चा की और रक्षा सहयोग का विस्तार करने एवं और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है.'

अमेरिकी रक्षा मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के लक्ष्य को हासिल करने पर गौर कर रहे हैं. दोनों देशों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तटों से लगे इलाकों से अपने सैनिकों को हटाने का कार्य पूरा कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Corona Lockdown Again: इन तीन शहरों में लगेगा एक दिन का लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला प्रोफेसर के इस्तीफे को लेकर चिदंबरम का BJP पर निशाना, 'विशेष विचारधारा थोपे जाने के खिलाफ खड़ा होना चाहिए'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
LIVE: 'संसद मार्च से हमें कोई नहीं रोक सकता', अभिजीत दीपके की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget